scriptसलेमपुर सीट पर 1 लाख 13 हजार मतों से जीते भाजपा के रविन्द्र कुशवाहा | bjp win salempur loksabha seat one lakh plus margien | Patrika News

सलेमपुर सीट पर 1 लाख 13 हजार मतों से जीते भाजपा के रविन्द्र कुशवाहा

locationदेवरियाPublished: May 23, 2019 10:18:17 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सलेमपुर सीट भी भाजपा के खाते में चली गई

up news

सलेमपुर सीट पर 1 लाख 13 हजार मतों से जीते भाजपा के रविन्द्र कुशवाहा

देवरिया. पूरे देश में भगवा लहराने के साथ ही यूपी में भी भाजपा ने 80 में से 60 सीटो के आंकड़े को पार कर दिया। पूर्वांचल की बात करें तो गोरखपुर फूलपुर वाराणसी समेत लगभग सभी बड़ी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया। सालों से गठबंधन की हवा बहा रहे सपा बसपा के वोटबैंक भी उनके लिए कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में में सलेमपुर सीट भी भाजपा के खाते में चली गई।
यहां भाजपा केस उम्मीदवार रविन्द्र कुशवाहा ने बसपा के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को 1 लाख 13 हजार मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। आरएस कुशवाहा यूपी के बड़े नेता हैं औऱ वो बहुजन समाज पार्टी के यूपी अध्य़क्ष भी हैं। यहां से रविन्द्र कुशवाहा को 467241मत मिले हैं। जबकि आरएस कुसवाहा को 354764 वोट हासिल हो पाया है। वाराणसी सीट से पूर्व सांसद व कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश मिश्रा को 27288 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा। ऐसा माना जा रहा था कि दो कुशवाहा नेताओं की लड़ाई का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। लेकिन ऐसा कुछ परिणाम में नजर नहीं आया। बतादें कि रविन्द्र कुशवाहा लगातार इस सीट पर दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो