देवरिया

गर्लफ्रेंड का व्रत तुड़वाने 905 किमी से आया ब्वायफ्रेंड, आधी रात को कमरे में पकड़े गए दोनों

हल्ला मचा कि प्रेमी की हो गयी हत्या।
पुलिस ने जांच कर बतायी ये बात।

देवरियाOct 20, 2019 / 04:38 pm

रफतउद्दीन फरीद

देवरिया. शादी नहीं हुई थी, लेकिन प्रेम तो था, प्रेम में सबकुछ न्योछावर करने का जज्बा था। करवाचौथ के दिन दोनों से रहा नहीं गया। इधर प्रेमिका ने व्रत रख लिया और उधर अपनी प्रेयसी का व्रत तुड़वाने के लिये प्रेमी भी घर से चल पड़ा। प्रेमिका वह प्रेमिका के घर रात को रुका। आधी रात को परिजनों ने उसे पकड़ लिया और वह रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। दूसरे ही दिन यह हल्ला मचा कि युवक की हत्या कर छोटी गंडक नदी में बहा दिया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच कर दावा किया कि युवक सहारनपुर चला गया तक जाकर चर्चा पर विराम लगा।
मामला देवरिया के लार थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां का एक परिवार पंजाब में रहता था। उसी दौरान परिवार की एक लड़की का सहारनपुर जिले के रहने वाले एक लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों का प्रेम खूब परवान चढ़ा और साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। मोबाइल पर दोनों के बीच खूब बातें होती थीं। जब करवाचौथ आया तो प्रेमिका ने जिद किया कि वह भी उसके लिये व्रत रखेगी। उसने पति मानते हुए व्रत रखा। प्रेमी रात को प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां रुका। पर आधी रात को परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटायी की। खरवनिया पुलिस चौकी प्रभारी ने दावा किया कि जो भी चर्चाएं चल रही थीं वो अफवाह थीं। युवक अपने शहर जा चुका है।
By Correspondence

Home / Deoria / गर्लफ्रेंड का व्रत तुड़वाने 905 किमी से आया ब्वायफ्रेंड, आधी रात को कमरे में पकड़े गए दोनों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.