script

बहन के प्रेमी को घर में ऐसे देखकर भड़क उठा भाई!, हो गया बवाल, देखें वीडियो

locationदेवरियाPublished: Nov 12, 2017 12:37:09 am

बलिया में प्रेमिका के भाई ने प्रेमी को घर में जिन्दा जलाया!, गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी का चल रहा जिला अस्पताल में इलाज।

Girl

लड़की

बलिया. उन दोनों का प्रेम दो साल से परवान चढ़ रहा था। दोनों जीने-मरने की कसमें खा चुके थे। प्रेमी युवक का धीरे-धीरे उसके घर भी आना-जाना हो गया। वह घरेलू सा हो गया। शुक्रवार को वह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां देर हो गई तो रात को प्रेमिका के घर वालों ने वहीं रोक लिया। रात में प्रेमिका का भाई घर पहुंचा और अपनी बहन व उसके प्रेमी को एक ही छत के नीचे ऐसे देखकर आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने मिट्टी का तेल छिड़क कर प्रेमी को जला दिया। प्रेमिका के भाई पर यह आरोप खुद गंभीर रूप से झुलसे हुए प्रेमी ने लगाया।
बलिया जिले के सहतवार थानाक्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी प्रेमी के मुताबिक दो साल पहले हल्दी थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से उसका प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम खूब परवान चढ़ा और उन दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। प्रेमी नवीन श्रीवास्तव के मुताबिक उसका प्रेमिका के घर आना-जाना भी हो गया और घरेलू जैसा सम्बन्ध हो गया। शुक्रवार को भी वह प्रेमिका के घर गया था। वहां ज्यादा रात हो जाने पर घर के लोगों ने उसे रात में वहीं रुक जाने के लिये मना लिया।

वह उन लोगों की बात मानकर वहीं रुक गया। इसके बाद प्रेमिका का भाई घर पहुंचा तो वह अपने ही घर में बहन के प्रेमी को देखकर गुस्से से आग-बूला हो गया। प्रेमी के मुताबिक उसने मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। इसके बाद वो लोग भाग गए। किसी तरह से उसने कम्बल से शरीर को ढंककर आग को बुझाया। कुछ देर बाद ही वह अचेत हो गया। उसके मुताबिक उसे यह पता नहीं चला कि कब वो लोग उसे उसके गांव छोड़ आए। उसे बलिया के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।
उसने प्रेमिका के भाई पर ही जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की खबर लगने के बाद प्रेमी के बताए घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है। यह मामला कुछ पेचीदा सा बताया जा रहा है। जैसे कि क्या पूरी प्लानिंग से जलाया गया है। अगर उसे जलाया गया तो जिन्होंने जलाया वह तुरन्त ही क्यों भाग गए, ऐसे केस में अपराधी रिस्क जिन्दा छोड़ने का रिस्क नहीं लेते। अब इस मामले में क्या और कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।
by Amit Kumar

ट्रेंडिंग वीडियो