scriptदेसी शराब की दुकान के मुनीम की गोली मारकर हत्या करने वाले अभी भी पहुंच के बाहर | Cashier shot dead at UP Bihar border in deoria, reason unknown | Patrika News

देसी शराब की दुकान के मुनीम की गोली मारकर हत्या करने वाले अभी भी पहुंच के बाहर

locationदेवरियाPublished: Nov 29, 2019 12:01:34 am

देवरिया के बनकटा क्षेत्र की घटना, पुलिस अभी भी खाली हाथ

DEMO.jpg

DEMO

यूपी में दुस्साहसी हो चुके बदमाशों ने देवरिया के एक देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यूपी-बिहार के बार्डर के पास हुए इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि, अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस इस प्रकरण को पुरानी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। कर्इ जगह छापामारी के बाद भी पुलिस अभी तक किसी ठोस आधार पर नहीं पहुंच सकी है।
Read this also: किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर एशिया के सबसे बड़े स्लम में ले जाकर बेच दिया

यह है पूरी घटना

देवरिया जनपद में यूपी-बिहार बार्डर के पास ताली मठिया में देसी शराब की दुकान है। इस दुकान का ठेका रामप्रवेश राय के नाम पर है। यहां पर गोरखपुर के परसा गांव के राजेश यादव बतौर मुनीम कार्यरत हैं। मंगलवार की रात में करीब 11 बजे ठेके पर करीब पांच-छह की संख्या में लोग पहुंचे। किसी बात को लेकर वे लोग मुनीम राजेश से भिड़ गए। नोकझोंक के बाद इन लोगों ने राजेश के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद राजेश वहीं गिरकर तड़पने लगे। लोग गोली की आवाज सुनकर दौड़े आए तबतक बाइक पर सवार होकर बदमाश बार्डर उस पार फरार हो गए। गांववालों की सहायता से राजेश को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक उनकी जान जा चुकी थी।
वारदात की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में बिहार के भी बदमाश शामिल रहे हैं। पुलिस पड़ोसी प्रांत से जुड़े जिलों में भी शक के आधार पर कुछ जगहों पर दबिश दी है। हालांकि, पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हो सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो