scriptdeoria news, lightning fall on tree, boy dead | Deoria news : आसमान से गिरी बिजली ,घर पर कोहराम मचा दी....किशोर के मौत की खबर सुन दादा की भी मौत | Patrika News

Deoria news : आसमान से गिरी बिजली ,घर पर कोहराम मचा दी....किशोर के मौत की खबर सुन दादा की भी मौत

locationदेवरियाPublished: Sep 17, 2023 09:00:03 pm

Submitted by:

anoop shukla

बरहज थाना क्षेत्र के बारा दीक्षित गांव के रहने वाले इंद्रजीत सोनकर का पुत्र प्रहलाद सोनकर (16 वर्ष) शनिवार की रात लगभग आठ बजे लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकला। वह दरवाजे के पास जामुन के पेड़ के नीचे लघुशंका कर रहा था। इसी बीच कड़क आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बिजली के घेरे में आने से प्रहलाद बेहोश होकर गिर गया।

deoria news
Deoria news : आसमान से गिरी बिजली ,घर पर कोहराम मचा दी....किशोर के मौत की खबर सुन दादा की भी मौत
Deoria news : आकाशीय बिजली ने बरहज थाना क्षेत्र के बारा दीक्षित गांव में शनिवार की रात कोहराम मचा दी।
घर के बाहर जामुन के पेड़ के नीचे खड़ा किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किशोर के बाबा शीतल सोनकर यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी भी मौत हो गई। परिवार में टूटे इस विपत्ति के पहाड़ ने मातम पसरा दिया। पूरे गांव में शोक की लहर है। देवरिया जिले में धान की फसल की सिंचाई कर रहा एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अचेत होकर खेत में गिर गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.