जानकारी के मुताबिक, गांव के वासुदेव गुप्ता अपनी बेटी की शादी मुंडेरा गांव में राजदेव के लड़के मुरारी से तय किए थे। दरवाजे पर समय से बरात पहुंची और बरातियों का लड़की पक्ष ने बहुत आवाभगत किया। साथ ही द्वारपूजा व जयमाल की रस्म भी पूरी कर ली गई। दूल्हा सात फेरे के लिए मंडप में भी पहुंच गया। कुछ ही समय बाकी था, अचानक दूल्हे के पक्ष के लोगों ने दहेज के 50 हजार रकम देने व उसके बाद ही सात फेरे होने की बात कहने लगे।
प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।