scriptनशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी ने दो अधेड़ को लूटा | poisioning and robbery case in azamgarh | Patrika News

नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी ने दो अधेड़ को लूटा

locationदेवरियाPublished: Feb 19, 2020 05:35:43 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे अचेत मिले दोनों व्यक्ति, पीड़ितों में एक देवरिया जनपद का निवासी

poisioning case

अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे अचेत मिले दोनों व्यक्ति, पीड़ितों में एक देवरिया जनपद का निवासी

आजमगढ़. जीयनपुर कोतवाली एवं जहानागंज थाना क्षेत्र में जहरखुरानी का शिकार होकर अचेत मिले दो अधेड़ व्यक्तियों को बुधवार कि सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीयनपुर क्षेत्र में अचेत मिला व्यक्ति देवरिया जनपद का निवासी बताया गया है।
देवरिया जनपद के भलुअनी थाना अंतर्गत गढ़वा सोनारी पार ग्राम निवासी 55 वर्षीय रामअवतार सिंह पुत्र स्व. सूर्यनाथ सिंह मंगलवार को गृह जनपद से रोडवेज बस पर सवार होकर इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। चेतना गुम होने पर जहरखुरान उनके पास मौजूद सामान व नकदी समेट कर रास्ते में कहीं उतर गए। बुधवार की सुबह रामअवतार सिंह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार के पास सड़क किनारे अचेत हालत में पड़े मिले।
सरकारी एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पास मौजूद अभिलेखों के माध्यम से घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। जानकारी पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के अजीजाबाद ग्राम निवासी 50 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र रामभरत मंगलवार की शाम लखनऊ से उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुए।
बुधवार की भोर में वह ट्रेन से आजमगढ़ स्टेशन पर उतरे। इसी दौरान जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। सुबह करीब 8 बजे सत्यनारायण जहानागंज क्षेत्र के सिरसा गांव के पास सड़क किनारे अचेत मिले। उनके पास मौजूद आधार कार्ड की मदद से उनकी पहचान संभव हो सकी। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो