scriptप्रियंका गांधी का मंच गिरा, आंधी-पानी से मौके पर अफरा तफरी | Priyanka Gandhi Rally Stage Collapse in Salempur Deoria | Patrika News

प्रियंका गांधी का मंच गिरा, आंधी-पानी से मौके पर अफरा तफरी

locationदेवरियाPublished: May 15, 2019 03:12:58 pm

सलेमपुर के एक इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रियंका गांधी की जनसभा के लिये बनाया गया था मंच।
आंधी-पानी शांत होने के बाद फिर शुरू हुईं प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियां।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

देवरिया . 2019 लोकसभा चुनाव के आखिरी चराण के लिये राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी देवरिया के सलेमपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाली थीं। उनकी सभा से पहले ही आये आंधी-पानी से प्रियंका गांधी के लिये बनाया गया मंच गिर गया। सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। हालांकि मंच गिरने के बाद भी सभा स्थगित होने का ऐलान नहीं किया गया।
तकरीबन दो बजे के आस-पास जब आंधीपानी रुका उसके बाद फिर से सभा की तैयारियां शुरू कर दी गयीं। कारीगर मंच ठीक करने में जुट गए और कुर्सियां फिर से लगाई जाने लगीं। इस बाबत कांग्रेस नेताओं का कहना था कि प्रियंका गांधी की सभा होगी और वो यहां जनता को संबोधित करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भी होंगी। वाराणसी में वो लंका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी। वह सलेमपर में जनसभा करने के बाद वाराणसी में पांच बजे के बाद रोड शो करेंगी। इसके बाद 16 मई को वो महराजगंज में भी कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के लिये जनसभा करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो