scriptदो दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के जिले में भाजपा तय नहीं कर पा रही जिलाध्यक्ष | UP BJP new district President appointed, deoria not decided | Patrika News

दो दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के जिले में भाजपा तय नहीं कर पा रही जिलाध्यक्ष

locationदेवरियाPublished: Nov 28, 2019 11:36:53 pm

 
गोरखपुर क्षेत्र के नौ जिलों के जिलाध्यक्षों का ऐलान

BJP resolution: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, हर गरीब के घर तक राशन पहुंचाने का वायदा

BJP resolution: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, हर गरीब के घर तक राशन पहुंचाने का वायदा

भारतीय जनता पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद भी कर्इ जिलों पर अभी मंथन जारी है। बुधवार की देर रात में प्रदेश चुनाव अधिकारी ने जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी थी। पहली सूची में गोरखपुर क्षेत्र के नौ जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर मंडल के कुशीनगर, देवरिया व बस्ती मंडल के संतकबीननगर में जिलाध्यक्ष के नाम पर अभी मंथन पूरा नहीं हो सका है। सबसे अधिक मारा मारी इन्हीं तीन जिलों में है। कुशीनगर व देवरिया में भाजपा के कर्इ दिग्गज नेता अपने खेमे के अध्यक्ष की तैनाती के लिए वीटो लगा दिए हैं।
देवरिया दो-दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों का जिला है। यहां से यूपी सरकार में काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही प्रदेश भाजपा की कमान संभाल चुके हैं तो सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इन दिग्गज नेताआें के जिले में जिलाध्यक्ष को लेकर असमंजस अभी बरकरार है।
देवरिया भाजपा संगठन की दृष्टि से सबसे विवादित जिला रहा हैं। यहां जिलाध्यक्ष रहे पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव को कुछ माह पहले ही भाजपा ने हटाकर अंर्तयामी सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया था। इस बार संगठन के कराए गए अध्यक्ष पद के चुनाव में भी अंर्तयामी सिंह भारी पड़े थे। लेकिन इस बार उनको लेकर शीर्ष नेतृत्व असमंजस की स्थिति में है।
Read this also: थाने में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया बुजुुर्ग महिला ने, नहीं पसीजा पुलिस का कलेजा

इन जिलों में हो चुकी है घोषणा

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा जारी की पहली सूची के अनुसार गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार होंगे। जबकि गोरखपुर महानगर की कमान राजेश गुप्ता को सौंपी गई है। महराजगंज जिला में परदेशी रविदास को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बस्ती में महेश शुक्ला को तो सिद्धार्थनगर में गोविंद माधव यादव को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
आजमगढ़ मंडल के मउ जिला में प्रवीण गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो बलिया में जय प्रकाश साहू को, आजमगढ़ में धु्रव सिंह को लालगंज में ऋषिकांत राय को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो