डेवलपिंग एरिया

रिकार्ड 202 करोड़ में पेंटहाउस का सौदा तय

दक्षिण मुंबई नेपीन सी रोड इलाके में एक ट्रिप्लेक्स पेंटहाउस का 202 करोड़ रूपए में सौदा तय हुआ 

Aug 18, 2015 / 05:39 pm

भूप सिंह

penthouse

मुंबई। अपार्टमेंट खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका। दक्षिण मुंबई नेपीन सी रोड इलाके में एक ट्रिप्लेक्स पेंटहाउस का 202 करोड़ रूपए में सौदा तय हुआ है। देश में रिहायशी अपार्टमेंट की अब तक की यह सबसे बड़ी डील है। एक प्रमुख उद्योगपति इस लग्जरी अपार्टमेंट को खरीद रहे हैं।

यह अपार्टमेंट एक प्रॉजेक्ट की 20वीं, 21वीं और 22वीं मंजिल पर 17,000 वर्ग फीट कार्पेट एरिया पर फैला हुआ है। इस पेंटहाउस से अरब सागर और क्वींस नेकलेस का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। इसमें 21 कार पाकिंüग स्लॉट है। इस अपार्टमेंट में अन्य सुविधाएं जैसे लग्जरी क्लब हाउस और स्विमिंग पूल भी है।

प्रति वर्गफीट के हिसाब से भी यह डील अब तक की सबसे महंगी डील है क्यों कि खरीदार 1.20 लाख रूपए प्रति वर्गमीटर भुगतान कर रहा है। उम्मीद है कि इस प्रॉजेक्ट को मार्च 2018 तक डिलिवर कर दिया जाएगा।

Home / Real Estate Budget / Developing Area / रिकार्ड 202 करोड़ में पेंटहाउस का सौदा तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.