कोटा

OMG! स्वाइन फ्लू से कोटा में दो गर्भवती महिलाओं की मौत, चार नए पॉजीटिव

गर्मी बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू के लिए जिम्मेदार एच1एन1 इंफ्लूएंजा वायरस का असर कम होने लगता है और बीमारी नियं‌त्रण में आ जाती है, लेकिन इस साल सर्दियों से ज्यादा मरीज गर्मी के मौसम में आ रहे है। जिले के दो मरीजों की इससे मृत्यु हुई है और चार पॉजीटिव केस सामने आए हैं।

कोटाMay 16, 2017 / 07:23 am

shailendra tiwari

-मौत के बाद पॉजीटिव आई गर्भवती
भीषण गर्मी के बावजूद स्वाइन फ्लू ने पैर पसार लिए हैं। जिले के दो मरीजों की इससे मृत्यु हुई है और चार पॉजीटिव केस सामने आए हैं। पिछले 21 दिनों से दादाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती विज्ञाननगर निवासी 35 वर्षीया गर्भवती की सोमवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं रविवार को झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में दीगोद के नौताड़ा मालियन निवासी गर्भवती की की भी मौत हो गई। इसकी मृत्यु के बाद पॉजीटिव रिपोर्ट आई है।
यह भी पढ़ें
#Swineflu: यहां 4 महीने में 4 रोगी स्वाइन फ्लु पॉजीटिव, 2 की मौत

झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कोटा जिले के मोडक स्टेशन की 23 वर्षीय प्रसूता भी पॉजीटिव है। उसके पति ने बताया कि प्रसव के पहले से ही उसे खांसी, जुखाम व बुखार था। इसी दौरान उसे प्रसव के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने 12 मई को मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालात और बिगड़ गई। 
यह भी पढ़ें
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष के पति ने किया खुदकुशी का प्रयास

डॉक्टरों ने फेफड़े में इंफेक्शन बताया है। महावीर नगर थर्ड निवासी 60 साल की महिला निजी अस्पताल से उपचार के बाद रविवार को ही घर लौटी हैं। साथ ही, महावीर नगर विस्तार योजना निवासी 30 वर्षीय युवक भी पॉजीटिव है। वे घर पर ही आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें
#बिजली_के_झटके: नहीं दिखे 250 करोड़ के विद्युत सुधार
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.