scriptइस दिवाली करोड़ो में खेलेंगे ये तीन राशि वाले व्यक्ति | 3 rashies would millionaire in diwali | Patrika News

इस दिवाली करोड़ो में खेलेंगे ये तीन राशि वाले व्यक्ति

locationदेवासPublished: Nov 06, 2018 02:41:05 pm

Submitted by:

Faiz

इस दिवाली करोड़ो में खेलेंगे ये तीन राशि वाले व्यक्ति

rashifal

इस दिवाली करोड़ो में खेलेंगे ये तीन राशि वाले व्यक्ति

देवासः दुनिया में अपने कार्यों से परीक्षण करने वाले लोगों की हमेशा यह इच्छा रहती है कि, वह अपने जीवन में सफल हो जाएं। वह अपने और अपने परिवार के लोगों की हर सुख सुविधा को पूरा कर सकें। लेकिन भाग्य में आने वाली अड़चनो के चलते हर इंसान को सुख समृद्धि से पूर्ण जीवन जीने आनंद मिल सके, यह संभव नहीं है। लेकिन, इस बार तीन राशियों के लिए आने वाली दीपावली सुख समृद्धि और धनवर्षा का अंबार लेकर आ रही है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में अपनी ख्याति रखने वाले पंडित श्यामनारायण व्यास ने बताया कि, दिवाली के चलते ऐसा महायोग बनने जा रहा है, बारह में से तीन राशियों के दिन बदलने वाले हैं।

पंडित व्यास ने बताया कि, हालांकि, यह समय कारोबार के हिसाब से तो अनुकूल रहेगा, लेकिन कारोबारी वर्ग के कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इससे अनेक कारोबाियों में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह समय आकस्मिक भागदौड़ से भरा रहेगा। इससे निपटने के लिए मां लक्ष्मी का स्मरण करके अपने कारोबार की शुरुआत करें। अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, इससे आने वाले जीवन को सुखी बनाने में बल मिलेगा। सुबह और शाम को माता लक्ष्मी का स्मरण करना बेहद लाभकारी रहेगा। इससे आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपादृष्टी बढ़ेगा। इसके अलावा वह तीन राशियों के बारे में जानते हैं, जिनके लिए यह दीपावली बड़ी ही शुभ साबित होने जा रही है।

-कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को भारी धन लाभ होने की संभावना है। नई जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी क्रोध पर आप को नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। यह हानिकारक साबित हो सकता है। सोचा हुआ हर कार्य समय पर पूर्ण होगा। व्यापार में खूब धनलाभ होने के संकेत हैं। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

-कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए दीपावली खुशियों की भरमार लेकर आई है। इससे आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कम पैसों में भी एक बेहतर व्यापार का नींव रखी जा सकती है। अपनो का सहयोग मिलेगा। साझेदारियां भी लाभकारी साबित होंगी। इस समय संदिग्ध आर्थिक लेनदेन न करें तो ही बेहतर होगा। शाम को दोस्तों के साथ वक्त जरूर बिताएं।

-मीन राशि

मीन राशि वाले लोग भाग्यशाली रहेंगे। इसके जीवन में आकस्मिक धन का आगमन होने की संभावना है। व्यापार में खूब धनलाभ होने के संकेत हैं। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सोचा हुआ हर कार्य पूर्ण करने के लिए सबसे बढ़िया समय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो