scriptइंदौर से आए साथ में, नोंकझोक के बाद नदी में कूदा युवक तो देखकर बेहोश हुई महिला… | Accompanied by Indore, a woman fainted after seeing Nokzhok jumped int | Patrika News

इंदौर से आए साथ में, नोंकझोक के बाद नदी में कूदा युवक तो देखकर बेहोश हुई महिला…

locationदेवासPublished: Oct 11, 2019 11:08:49 am

Submitted by:

mayur vyas

-शिप्रा नदी के पुल से युवक ने लगाई छलांग-युवक और महिला दोनों हैं शादीशुदा, शाम को महिला का पति पहुंचा देवास- घंटों तक की पुलिस ने सर्चिंग लेकिन नहीं चला युवक का पता, आज फिर होगी सर्चिंग

dewas

patrika

देवास. शिप्रा नदी में गुरुवार दोपहर को एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी। युवक के साथ महिला भी थी। युवक को शिप्रा नदी में कूदता देख महिला बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद शिप्रा नदी पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। आते-जाते लोग माजरा देखने जुटे। युवक और महिला दोनों शादीशुदा है लेकिन पति-पत्नी नहीं है। देर शाम को महिला के पति को सूचना दी गई। वह देवास पहुंचा। गोताखोरों ने देर शाम तक सर्चिंग की लेकिन सुराग नहीं मिला। आज सुबह फिर से सर्चिंग की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। इंदौर से एक बाइक पर युवक और महिला आए थे। प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार शिप्रा नदी के पुल पर दोनों खड़े थे। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने अपने जेब में रखा मोबाइल और पर्स सडक़ पर फेंका और शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। घटना देख पुल पर खड़ी महिला चीखकर बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पहुंची। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से पुलिस को युवक व महिला के मोबाइल जब्त किए। पर्सभी मिले। पर्स में से युवक का आधार कार्ड व पैन कार्ड मिला। इधर युवक की तलाश के लिए होमगार्ड्स के जवान व गोताखोरों ने नदी में सर्चिंग की। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। अंधेरा होने के चलते सॢचंग में भी दिक्कत आई। अंधेरा होने के चलते सर्चिंग बंद करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह फिर से सर्चिंग की जाएगी। बचाव दल में मां शिप्रा नदी बचाओ समिति के सदस्य और होमगार्ड जवान शामिल थे। रोहन रैकवार, राजेश बराना, शेर सिंह यादव, महेश काजलिया, अशोक पांचाल, जाकिर आदि ने सहयोग किया।
इंदौर निवासी हैं युवक और महिला
औद्योगिक क्षेत्र थाने के एसआई विनय बघेल ने बताया कि युवक का नाम राहुल बंजारा निवासी इंदौर है। उसके साथ आई महिला भी इंदौर की है। दोनों शादीशुदा है लेकिन पति-पत्नी नहीं है। प्रथमदृष्ट्या प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। युवक के नदी में कूदने के बाद महिला बेहोश हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के पति को सूचना दे दी है। शाम को पति देवास पहुंचा। महिला के बयान लिए जाएंगे।
पति बोला- अस्पताल जाने का कहकर गई थी
पुलिस द्वारा महिला के मौसेरे भाई को सूचना दी गई थी। उसने महिला के पति को बताया। दोनों शाम को जिला अस्पताल पहुंचे। महिला का लगभग तीन साल का बेटा भी है जो पति के साथ अस्पताल आया था। महिला के पति ने बताया कि मुझे तो कुछ पता नहीं है कि क्या हुआ। सुबह पत्नी ने कहा था कि मुझे डॉक्टर को दिखाना है। मैंने दो हजार रुपए दिए थे। अस्पताल तक छोडक़र भी आया। यह कहा था कि अस्पताल से फ्री होकर कॉल कर देना।बाद में मैंने पत्नी को कॉल किया तो फोन व्यस्त आ रहा था। मैं अस्पताल भी गया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद यह खबर आई। क्या और कैसे हुआ इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
डेम के पास मिला दूसरा शव
जिस समय गोताखोर सर्चिंग कर रहे थे उसी समय डेम के पास एक शव की सूचना मिली। उक्त घटनास्थल इंदौर जिले के शिप्रा थाना क्षेत्र में था। वहां की पुलिस को सूचना दी गई। टीआई बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त शव किसी और का था। कयास लगाए गए कि गत दिनों किसी युवक के नदी में डूबने की जानकारी मिली थी। संभवत: यह शव उसी का हो सकता है। पुलिस जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो