scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान…भगवान भोलेनाथ का पूजन कर बारिश की कामना की फिर रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे | After worshiping Lord Bholenath, rain winters wate of various species | Patrika News

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान…भगवान भोलेनाथ का पूजन कर बारिश की कामना की फिर रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

locationदेवासPublished: Jul 22, 2019 11:50:31 am

Submitted by:

mayur vyas

वृद्धाश्रम परिसर में जुटे शहर के समाजसेवी, बुजुर्गों ने भी की उत्साह से भागीदारी, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया

dewas

patrika

देवास. पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण के लिए लोग रविवार को बरोठा रोड स्थित वृद्धाश्रम में जुटे। सबसे पहले परिसर स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा, जलाभिषेक कर बारिश की कामना की गई। इसके बाद शहर के लोगों व वृद्धाश्रम के स्टॉफ सहित यहां के बुजुर्गों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण परिसर में किया। इस अवसर पर पौधों व पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।
सुबह ९ बजे से लोग वृद्धाश्रम में जुटने लगे थे। वृद्धाश्रम परिसर में अलग-अलग स्थानों पर आम, जामुन, नींबू व आंवला के १११ पौधे रोपे गए। पहले से हरियाली से आच्छादित वृद्धाश्रम परिसर में जब नए रोपे गए पौधे पनपेंगे तो हरियाली और बढ़ जाएगी। डॉ. प्रमोद बापना, शक्तिवर्धन निगम, कविता निगम, मुकेश ठक्कर, प्रीति ठक्कर, नजर मामू, निशा खान, विवेक ढवले, मुस्कान राठौड़, डीके यादव, मुश्ताक शाह, एसके राय, चैताली राय, रवि प्रजापति सहित बसेरा वृद्धाश्रम के प्रबंधक दिनेश चौधरी व स्टॉफ ने मिलकर पौधों का रोपण किया। सुबह रोपे गए पौधों को शाम को हुई बारिश ने पनपने के लिए और बेहतर वातावरण दिया है। वृद्धाश्रम परिसर में रोपे गए सभी पौधों के शत-प्रतिशत तैयार होने की उम्मीद है क्योंकि यहां मवेशियों से पौधे पूरी तरह सुरक्षित हैं, साथ ही समय-समय पर इनको पानी देने के इंतजाम भी रहेंगे। पौधारोपण शुरू करने से पहले कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीषा बापना की ओर से पौधों की रक्षा करने, पेड़ नहीं काटने देने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प दिलाया गया। पौधरोपण का कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चला और लोगों ने पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की प्रशंसा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो