scriptशिक्षा विभाग में नई व्यवस्था…सभी छह विकासखंडों में प्रभारी सहायक संचालकों की नियुक्ति, कुछ तो एक-डेढ़ साल में होने वाले हैं सेवानिवृत्त | Appointment of Assistant Directors in charge in all the six blocks, so | Patrika News

शिक्षा विभाग में नई व्यवस्था…सभी छह विकासखंडों में प्रभारी सहायक संचालकों की नियुक्ति, कुछ तो एक-डेढ़ साल में होने वाले हैं सेवानिवृत्त

locationदेवासPublished: Aug 09, 2019 11:52:13 am

Submitted by:

mayur vyas

जारी सूची में कुछ त्रुटियां भी, उत्कृष्ट विद्यालय देवास प्राचार्य की मूल संस्था नाविमं-दो की जगह नाविमं-एक लिखी है

dewas

patrika

देवास. राज्य शासन द्वारा शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं में बदलाव की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत विकासखंड शिक्षाधिकारी का पद सहायक संचालक स्तर का कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में नई नियुक्तियां हुई हैं। देवास जिले के सभी छह विकासखंडों में प्रभारी सहायक संचालक नियुक्त किए गए हैं। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की प्राचार्य चंद्रावती जाधव को देवास जबकि पूर्व प्रभारी डीईओ रह चुके राजेंद्र खत्री को खातेगांव का प्रभारी सहायक संचालक बनाया गया है। हालांकि सूची के में बीईओ के पद का भी जिक्र किया गया है। जिन प्राचार्यों को प्रभारी सहायक संचालक बनाया गया है, उनमें से कई अगले एक-डेढ़ साल में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
राज्य शिक्षा की नई नीति के तहत कई बदलाव प्रस्तावित हैं, धीरे-धीरे इन पर अमल शुरू होना है। इसी के तहत बीईओ के पद में परिवर्तन हुआ है। पहले मावि स्तर के प्रधानाध्यापक व व्याख्याता को बीईओ की जिम्मेदारी सौंप दी जाती थी, अब इसके लिए प्राचार्य उमावि/व्याख्याता होना जरूरी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड स्तर पर बीईओ व बीआरसी के पदों को समाहित करते हुए सहायक संचालक की नियुक्ति की जाना है, उसी के तहत प्रभारी सहायक संचालक नियुक्त किए गए हैं, वहीं बदलाव की प्रक्रिया में देरी होने की संभावना के चलते फिलहाल बीईओ के पदनाम का भी उपयोग किया गया है, हालांकि नई योग्यता के मापदंड के अनुसार यह नियुक्तियां की गई हैं। पद की जिम्मेदारी संभालने वालों को अपने प्राचार्य वाले स्कूल की जिम्मेदारी से कार्यमुक्त होना अनिवार्य किया गया है।
किसे कहां की जिम्मेदारी दी
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से जारी आदेश के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय देवास की प्राचार्य चंद्रावती जाधव को देवास विकासखंड, चिमनाबाई हासे देवास के प्राचार्य एफ.बी. मानेकर को टोंकखुर्द, सिंगावदा उमावि की प्राचार्य उर्मिला शर्मा को खातेगांव, उमावि विक्रमपुर के प्राचार्य राजेंद्र खत्री को बागली, श्रीकिशन उइके प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव को कन्नौद, हरिसिंह भारती प्राचार्य उमावि बरोठा को सोनकच्छ विकासखंड का प्रभारी सहायक संचालक बनाया गया है। इनमें से खत्री पूर्व में प्रभारी डीईओ रह चुके हैं। उक्त छह में से करीब तीन प्राचार्य अगले एक से डेढ़ साल के अंदर सेवानिवृत्त हो जाएंगे, ऐसे में इनकी जगह फिर किसी अन्य को जिम्मेदारी सौंपने की स्थिति बनेगी।
१८० में से ४२ में ही पूर्णकालिक प्राचार्य
देवास जिले में वर्तमान में १८० शासकीय हाई व हायर सेकंडरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें से मात्र ४२ में ही पूर्णकालिक प्राचार्य पदस्थ थे। इनमें से भी ६ को प्रभारी सहायक संचालक/बीईओ की जि
म्मेदारी मिल जाने से अब इनके स्कूल भी प्रभारियों के भरोसे ही चलने की संभावना है। हालांकि सभी छह प्राचार्य नए पद पर ज्वॉइन करेंगे या नहीं, इसको लेकर भी संशय बना हुआ है।
सूची में त्रुटि, हो सकता है संशोधन
प्राचार्यों को नई जिम्मेदारी देने से संबंधी जो सूची जारी हुई है उसमें त्रुटि भी सामने आई है। देवास उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य की मूल संस्था में नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-दो की जगह नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-एक लिखा है और यहां के प्राचार्य आर.एस.जर्हा इसी महीने की ३१ तारीख को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य को नई जिमेदारी देने के मामले में सिर्फ देवास उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य चंद्रावती जाधव का नाम शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो