scriptVIDEO आकर्षक सजी भगवान राम की झांकी, जमकर लगे जयकारे | Bhagvan ram yatra dewas | Patrika News

VIDEO आकर्षक सजी भगवान राम की झांकी, जमकर लगे जयकारे

locationदेवासPublished: Apr 14, 2019 08:28:15 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– प्रभु श्रीराम व हनुमान की प्रतिमा रही आकर्षण का केन्द्र

dewas

dewas

राम नवमी महोत्सव पर निकली शोभायात्रा
देवास. श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीराम नवमी महोत्सव पर शोभायात्रा रविवार शाम को निकाली गई। समिति के राहुल रामराज ने बताया कि राम नवमी महोत्सव के अवसर पर रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा शाम को सयाजीद्वार से प्रभु श्रीराम, बजरंग बली की आरती के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा रविवार की शाम को निकली थी।
साथ ही चल समारोह से पूर्व 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ सामूहिक रूप से किया गया। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम व हनुमान की झांकी में टै्रक्टर में हनुमान जी का रूप धारण किए वानर नृत्य कर रहे थे। रामभक्त राम जी के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। राम जी की सेना चली, ये भगवा रंग, मुझे चढ़ गया भगवा रंग.. सहित कई भजनों पर युवा रामभक्त नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा का विभिन्न जगहों पर कई संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर साफा बांध रखा था। वहीं पुलिस के बंदोबस्त पुख्ता थे।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: mayur vyas
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो