scriptकिसके जन्मोत्सव पर हुई सजावट, क्या है आज का महत्व और कहां-कहां होंगे आयोजन, देखे वीडियो | Bhagvan SHri krishna janmutsav dewas | Patrika News

किसके जन्मोत्सव पर हुई सजावट, क्या है आज का महत्व और कहां-कहां होंगे आयोजन, देखे वीडियो

locationदेवासPublished: Sep 02, 2018 08:29:52 pm

Submitted by:

amit mandloi

यादव समाज द्वारा आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

dewas

dewas

देवास. भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा 3 सितम्बर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर गवली मोहल्ले से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगाए जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिल रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा में जिले और शहर से समाज गण शामिल होंगे। यादव युवा संगठन ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मानस भवन शिव मंदिर बीएनपी गेट देवास पर भगवान गोपालकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मानस भवन शिव मंदिर समिति के सचिव विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि जब जब संसार में अधर्म, भ्रष्टाचार एवं अत्याचार अधिकतम बढ़ जाते हैं तब तब धर्म की स्थापना करने हेतु भगवान अवतार लेते हैं। इसीलिए भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था। इस पर्व पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 3 सितम्बर को प्रात:7 बजे भूत भावन भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना कर अभिषेक किया जाएगा। रात्रि 7.15 बजे भगवान सिद्धेश्वर की महाआरतीए रात्रि 8.30 बजे से 12 बजे तक महिला मण्डल एवं श्री रामचरित मानस रामायण मण्डल बीएनपी द्वारा भजन कीर्तन, भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पुरूष सूक्त से अभिषेक, महामंगल आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को आम, अशोक, केल के पत्तों एवं पुष्प से आकर्षक सज्जा तथा विद्युत सज्जा की जाएगी एवं भगवान श्री लडडू गोपाल को झूले पर झुलाया जाएगा।
जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समाज अध्यक्ष दीपचंद मेहता एवं सचिव दिनेश गोयल ने बताया कि 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मोतीबंगला स्थित श्री गुरू टेकचंद धर्मशाला में श्रीकृष्ण जी का मनमोहक शृंगार किया जाएगा। महिलाओं द्वारा भजन.कीर्तन होंगे एवं रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जी की महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। समाजजनों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आज धूमधाम से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सजेगा श्याम दरबार

श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का दरबार सजेगा। पवित्र ज्योत प्रज्जवलित कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभाारी अमित पंडित ने बताया जयपुर के भजन गायक सुनील शर्मा द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8.11 बजे से भजन प्रारंभ होगे। उसके बाद रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो