scriptअंचल में दिखा बंद का असर, कार्यकर्ताओं ने सौंपे आवेदन | bharat band from congress | Patrika News

अंचल में दिखा बंद का असर, कार्यकर्ताओं ने सौंपे आवेदन

locationदेवासPublished: Sep 11, 2018 12:30:23 am

कांग्रेस : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

dewas

अंचल में दिखा बंद का असर, कार्यकर्ताओं ने सौंपे आवेदन

अंचल में कांग्रेस के बंद का असर दिखा। अधिकांश जगह पर सुबह से ही दुकानें नहीं खुली। बंद के दौरान कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। कांग्रेसी सुबह से बाइक पर बाजार बंद कराने के लिए निकले थे। रैली के बाद राष्ट्रपति के नाम आवेदन भी दिया गया।
बागली. पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता रैली के माध्यम से तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का आवेदन तहसीलदार दीपाली जाधव को सौंपते हुए भाजपा सरकार को आमजन विरोधी बताया। आवेदन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर ने किया। कांग्रेस नेत्री श्यामा तोमर ने कहा भाजपा के राज में लगातार महंगाई बढ़ रही है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम पाटीदार ने बताया कि बढ़ती महंगाई में पेट्रोल-डीजल ने आग लगा दी है। इस दौरान श्यामसिह दरबार कमलापुर, महेंद्र तंवर, दिलीप गुर्जर, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, गुरुवचनसिंह भाटिया, महेंद्र पाटीदार, अजीज मंसूरी, युनूस शाह, संतोष गामी, जीवन चौहान, अनारसिंह सेंधव, संदीप यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हाटपीपल्या. पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को नगर बंद कराया। ब्लॉक कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को नगर का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। तहसील परिसर में जाकर राष्ट्रपति के नाम आवेदन तहसीलदार डॉ. निधि वर्मा को दिया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अपने व्यापर बंद रखे। इस अवसर पर पूर्व बीज निगम अध्यक्ष शांतीलाल गामी, ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री, मनोज चौधरी, अशोक पटेल, शैलेंद्रसिंह राजावत, राजेश तंवर, भुजराम जाट, मनोहर भाटिया, पूर्व सरपंच भारतसिंह देवगढ़, भीमसिंह सैंधव, सरपंच भागीरथ जाट, सरपंच देवेंद्र सिंह सैंधव, एहसान मंसूरी आदि उपस्थित थे।
इकलेरा. चौबाराधीरा इकलेरा माताजी के बाजार दोपहर तक बंद रहे, सबकी सहमति से सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर बाजार को बंद करवाते नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास की उपस्थिति में बढ़ती पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों को लेकर इकलेरा, चौबाराधीरा का बाजार बंद रखवाया।
सतवास. कांग्रेस द्वारा सोमवार को बुलाए गए देशव्यापी बंद के तहत सतवास नगर भी मुकम्मल बंद रहा। बंद पूर्णत: शांतिपूर्वक रहा। कहीं भी जोर-जर्बदस्ती नहीं हुई। हालाकि सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के विभिन्न वार्डों में घूमते नजर आए। उसके बाद स्थानीय राजीव चौक पर कांग्रेस ने धरना दिया। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस धरने को संबोधित करते हुए पूर्व नपं.अध्यक्ष सुनील तिवारी,नप.अध्यक्ष प्रतिनिधि वहीद सदर, नगर कांग्रेसाध्यक्ष विजयसिंह गौड़, प्रदेश कांग्रेस अजा विभाग के उपाध्यक्ष सुमीत पलासिया, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सलाम खान, युकां नगराध्यक्ष संजय योगी, बागली विधानसभा प्रवक्ता रमजान खान आदि ने बताया कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केन्द्र की सत्ता में आई मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार के गलत नीतियों का परिणाम है कि आज पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के दाम सातवें आसमान पर है। धरने के समापन पर सभी कांग्रेसी रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभारी तहसीलदार जितेन्द्र वर्मा को आवेदन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेता हनीफ खान,मनोज राय,नबा पटेल, राधेश्याम कलिया, राजू जाट, चिंताराम भुसारिया, डॉ.प्रीतमसिंह यादव,नरेन्द्र यादव, पार्षद समीद दवडिय़ा,हैदर खान, कलला खान, जयेश सिंगी, कंवर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
बरोठा. पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में बरोठा में कांग्रेसजन रामदेवजी चौक पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में टप्पा तहसील कार्यालय पर गए। वहां पर जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश पांचाल बरोठा, उन्नत सहकारी संस्था अध्यक्ष अमरदीप नागर, युवक कांग्रेस हाटपीपल्या विधानसभा महासचिव संजय सोलीवाल, महेश गुप्ता, राजेश रामढिय़ा आदि अनेक कांग्रेस नेताओं के संबोधन के बाद स्थानीय टप्पा तहसील कार्यालय पर पदस्थ नायब तहसीलदार जयश्री ठाकुर को राष्ट्रपति के नाम आवेदन दिया। आवेदन का वाचन राजेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम मेहता, गोपाल महाजन, धर्मेंद्र नागर, विष्णु नागर, मनोज नागर, सुरेश नागर, रितिक बेरागी, आकाश सोनी, जितेंद्र जायसवाल, दिलीप गुप्ता, विजय सिंह नागर, योगेश नागर, मोना रफ्तार, सौरभ गुप्ता आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समीर मेहता ने किया। आभार धर्मेंद्र नागर ने माना।
उदयनगर. बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। संपूर्ण नगर शांतिपूर्ण ढंग से बंद रहा। क्षेत्र के कमल वास्केल, नन्दू रावत, विश्राम मंडलोई व नगर कांग्रेस के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली गई एव उदयनगर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम आवेदन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस नेता कैलाश गुप्ता, हजारीलाल जायसवाल, वीरेंद्र सिंह वर्मा, उपेंद्र परसाई, विजेन्द्र सिसौदिया, गोपाल भोसले, आशोक शर्मा, कुंदन गुप्ता, राजेन्द्र वास्केल, गगन खांडेलवाल आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो