scriptसरकार बनाने के संकल्प के साथ निकली बाइक यात्रा | Bike ride with the determination to form a government | Patrika News
देवास

सरकार बनाने के संकल्प के साथ निकली बाइक यात्रा

हाटपिपल्या में मंत्री पुत्र ने की यात्रा की अगवानी

देवासJun 25, 2018 / 12:04 pm

अर्जुन रिछारिया

dewas

dewas

पत्रिका टीम. अंचल में भाजयुमो दरा अगली बार फिर से राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ बाइक यात्रा निकाली गई। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हाटपीपल्या. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में संकल्प यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली गई। खातेगांव से शुरू हुई बाइक रैली का नगर में प्रवेश पर स्थानीय मसीही हास्पिटल से हाटपीपल्या मंडल के युवा मोर्चा ने रैली की आगवानी की। नगर के बजरंग चौराह,नरसिंह घाट, मुखर्जी चौक, महावीर मार्ग, जोशी चौराहा, बस स्टैंड, देवगढ़ चौरहा होते हुए नगर में राज्यमंत्री दीपक जोशी के पुत्र जयवर्धन जोशी की अगवानी में संकल्प यात्रा निकाली गई। संकल्प यात्रा में करीब 200 बाइक का काफिला शामिल हुआ।
सुन्द्रेल/बिजवाड़. युवा संकल्प अभियान के तहत बिजवाड़ चौपाटी से खातेगांव विधानसभा की बाइक रैली विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में देवास रवाना हुई। इस दौरान विधायक शर्मा ने जानकारी देते हुई कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागरण करने के लिए व मध्यप्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसलिए युवाओं को संकल्प दिलाने के लिए बाइक रैली निकाली जा रही है। मैं सभी युवा कार्यकर्ताओं का इस अवसर पर खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में अभिनंदन करता हूं वह आशा करता हूं कि आप सभी के परिश्रम के बल पर लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस शुभकामनाओं के साथ में सभी युवा कार्यकर्ताओं को भगवान बृजेश्वर की नगरी बिजवाड़ से रवाना कर रहा हूं वह मैं स्वयं भी इनके साथ इस यात्रा में चल रहा हूं। इस अवसर पर कन्नौद मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर, खातेगांव मण्डल अध्यक्ष प्रकाश पटेल, हरणगांव मण्डल अध्यक्ष सुनील प्रजापति के नेतृत्व में तीनों मंडलों से सैकड़ों बाइक्स पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता सवार थे। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मीणा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, भाजयुमो जिला मंत्री हरेंद्र सेंधव, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा रामेश्वर जाट, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र एस जाट, पानीगांव सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, भाजपा नगराध्यक्ष राजेश बैरागी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि करवाड़ा, भाजयुमो मंडल महामंत्री अरुण बड़ोनिया, मंडल उपाध्यक्ष विजय राजोरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह सतवास मंडल की युवा मोर्चा की बाइक रेली भी देवास पहुंची।

Home / Dewas / सरकार बनाने के संकल्प के साथ निकली बाइक यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो