scriptभाजयुमो ने निकाली वाहन रैली | BJYM raily dewas | Patrika News

भाजयुमो ने निकाली वाहन रैली

locationदेवासPublished: Jun 25, 2018 11:50:18 am

हजारों कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर अबकी बार, 200 पार… के नारे लगाते हुए रवाना हुए

dewas

dewas

देवास.
जीतेगी भाजपा, जीतेगा मध्यप्रदेश युवा संकल्प अभियान 2018 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को शहर में वाहन रैली निकाली। जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह राजावत के नेतृत्व में रैली की शुरुआत भोपाल बायपास चौराहा से हुई जहां जिले के पांचों विधानसभाओं से कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नयन कानूनगो ने बताया हजारों कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का झंडा लेकर अबकी बार, 200 पार… के नारे लगाते हुए रवाना हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कन्या महाविद्यालय पहुंचे जहां सभा के रूप में समापन हुआ। यहां ऑडिटोरियम हॉल में कार्यकर्ताओं को भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया गया। अतिथि के रूप में सांसद मनोहर ऊंटवाल, मोर्चा प्रदेश महामंत्री केपी झाला, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, विक्रमसिंह पवार, महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा, डिजिटल इंडिया विभाग संयोजक जयवद्र्धन जोशी, मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विजय सिंह रघुवंशी, अभिषेक बजाजए सोनू झाला आदि मंचासीन थे। स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष राजावत ने दिया। संचालन यात्रा सहप्रभारी अनिल चावड़ा ने किया व आभार यात्रा प्रभारी विशाल रघुवंशी ने माना।
फोटो है
पालक एवं बूथ संयोजकों की बैठक संपन्न
देवास.
भारतीय जनता पार्टी हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के पालक एवं बूथ संयोजको कि बैठक भाजपा जिला कार्यालय मे संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, मप्र सरकार के मंत्री दीपक जोशी , भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास , जिला प्रभारी वीरेन्द्र कावडिया एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दौलत तंवर उपस्थित रहे। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास ने दिया।
संभागीय संगठन मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव मेे पालक एवं बूथ संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, पालक एवं बूथ ंसंयोजको को पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक का संचालन जिला मंत्री धर्मेन्द्र राजोदा ने किया एवं आभार बापू धोसरिया ने किया। जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री संजीव आचार्य ने दी।

ट्रेंडिंग वीडियो