scriptप्रभारी मंत्री का नया फंडा जो कार्यकर्ता बूथ से दिलाएगा जीत उसे पार्षद का टिकट | congress metiing dewas | Patrika News

प्रभारी मंत्री का नया फंडा जो कार्यकर्ता बूथ से दिलाएगा जीत उसे पार्षद का टिकट

locationदेवासPublished: Feb 07, 2019 11:05:53 am

– शहर व जिला कांग्रेस ग्रामीण की संयुक्त बैठक संपन्न

dewas

dewas

देवास. मैं आपसे अभी से कहने आया हूं कि जो पार्षद का चुनाव लडऩा चाहे वह अभी से मेहनत करना शुरू कर दे। वही दोनों अध्यक्षों से कहता हंू की जो पार्षद का चुनाव लडऩा चाहते हैं, उन्हे अभी से 10.10 बूथ की जिम्मेदारी दे दो जो अपने यहां से चुनाव जीता दे उसे पार्षद के चुनाव में प्राथमिकता दी जाएगी में आपसे वादा करता हूं, मैं भी आप की मदद करुगा। उक्त बात प्रभारी मंत्री जीतु पटवारी ने बुधवार को आयोजित शहर व जिला कांग्रेस ग्रामीण की संयुक्त बैठक में कही। बैठक का आयोजन भोपाल में होने वाली राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए किया गया था। पटवारी बोले लोकसभा का चुनाव विधानसभा के चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश काग्रेस प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी की सभा का संदेश प्रदेश नहीं पूरे देश में जाएगा। कांग्रेस जो कहती है वह करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह नहीं करती है। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण चुनाव हैं।
पूरा देश कांग्रेस की और देख रहा है। जिस निष्ठा और ईमानदारी से हमने विधानसभा के चुनाव में काम किया वैसा ही काम हमें लोकसभा के चुनाव में भी करना है। साथ ही 8 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में हमें भोपाल पहुंचकर सभा को ऐतिहासिक बनाना है। यह हम सब की जिम्मेदारी है। सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम होलानी ने कहा कि हम सब अधिक से अधिक कांग्रेसजन बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचेंगे यह हम आपको विश्वास दिलाते हैं। बैठक को विधायक मनोज चौधरी, विक्रम मुकाती, रामेश्वर गुर्जर, सादिक भाई, वंदना पांडे, ज्ञान सिंह दरबार, अनिल गोस्वामी ने भी संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो