scriptबाइक से आए 2 बदमाश धक्का देकर झपटी महिला के गले से सोने की चेन | crooks came by bike gold chain blushed from woman's neck | Patrika News

बाइक से आए 2 बदमाश धक्का देकर झपटी महिला के गले से सोने की चेन

locationदेवासPublished: Feb 22, 2020 09:38:36 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

दो अज्ञात बदमाशों ने महिला को धक्का देकर उनके गले से सोने की चेन झपटी और रफूचक्कर हो गए।

crooks_came.jpg

देवास. महाशिवरात्रि पर मोती बंगला क्षेत्र में पशुपतिनाथ मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला के साथ शुक्रवार शाम लूट की वारदात हो गई। बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला को धक्का देकर उनके गले से सोने की चेन झपटी और रफूचक्कर हो गए। गिरने के कारण महिला घायल हो गई। उनके बाएं हाथ में फैक्चर हुआ है।

जानकारी के अनुसार वारदात शाम करीब 7:15 बजे मोती बंगला क्षेत्र में हुई। 75 वर्षीय रुकमणी गोयल मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी एक परिचित महिला के साथ लौट रही थीं। उनकी परिचित महिला जैसे ही एक और मुड़ी और गोयल अपने घर की ओर बढ़ी तो उनके घर के सामने ही बाइक से दो बदमाश आए और धक्का देकर सोने की करीब तीन-चार तोले वजनी चेन झपट ली।

परिजन और आसपास के लोग एकत्रित हुए तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद डायल-100 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बदमाशों की तलाश की, लोगों से पूछताछ भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में कोतवाली थाने से भी पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। उधर घायल महिला को परिजन लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाया। जांच में उनके बाएं हाथ में फ्रेक्चर निकला है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कायमी नहीं हो सकी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो