scriptDaughter of labourer father working in other fields topped in MP board | दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं पिता, बेटी ने किया एमपी में टॉप | Patrika News

दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं पिता, बेटी ने किया एमपी में टॉप

locationदेवासPublished: May 25, 2023 08:29:36 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

गृह विज्ञान संकाय में कंचन बडोदिया ने प्रदेश में किया टॉप...

kanchan_1.jpg
,,

देवास. गुरुवार को जारी हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) के 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में छोटे जिलों के बच्चों ने माता-पिता के सपनों को पूरा करते हुए लंबी उड़ान भरी। तमाम चुनौतियों के बावजूद सफलता की नई कहानी लिखने वाले इन बच्चों में से एक है देवास जिले के कन्नौद विकासखंड के गांव बड़ीकराड़ की कंचन बडोदिया। कंचन ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए पूरे प्रदेश में टॉप किया है। कंचन के पिता मजदूर हैं और दूसरे के खेतों में काम करते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.