देवास

जहरीले जानवर के काटने से भाजपा वार्ड अध्यक्ष की मौत

–घर के किचन में काम करते वक्त हुई घटना, सर्पदंश की आशंका

देवासJun 04, 2019 / 01:13 pm

Amit S mandloi

dewas

देवास. किचन में काम कर रही महिला को जहरीले जानवर में काट लिया। महिला कुछ समझ नहीं पाई और काम में व्यस्त हो गई। बाद में पैर में खून निकला देखा तो बेटी को बताया। उल्टियां होने लगी। रिश्तेदारों को बुलाया। अस्पताल ले गए। जहां मौत हो गई। सर्पदंश से मौत होने की आशंका भी जताई जा रही है। मृतका भाजपा की वार्ड अध्यक्ष थी।
जानकारी के मुताबिक महिला का नाम परिधि पति चंद्रशेखर पंडित (48) निवासी अग्रवाल नगर है। पड़ोसियों के अनुसार सोमवार को परिधि घर के किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान पैरों में कुछ चुभा और करंट जैसा लगा। इस पर ध्यान न देकर वे पुन: काम में जुट गई। थोड़ी देर बाद देखा तो पैर में एक जगह खून निकल रहा था। चक्कर आने लगे थे। उल्टियां भी हुई। बेटी को आवाज दी। उसे पूरा वाकया बताया। रिश्तेदारों को बुलाया। बाद में अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार घर के सामने गार्डन है। घर में भी बगीचा है।
रविवार को हुई बारिश के बाद सर्प आदि जहरीले जानवर बाहर आए होंगे। जिस तरह से पैर पर निशान है उससे यही लग रहा है कि सर्प दंश से मौत हुई होगी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बताया कि जहरीले जानवर के काटने से मौत हुई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि जहरीला जानवर सांप था या नहीं। इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम जोशी ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। परिधि पंडित भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता थी। उन्हें वार्ड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.