scriptहाथ जोड़कर किया दुकानें बंद करने निवेदन, व्यापारियों ने भी सपाक्स का किया समर्थन और डाउन कर दी शटर, देखे वीडियो | dewas band spaks | Patrika News

हाथ जोड़कर किया दुकानें बंद करने निवेदन, व्यापारियों ने भी सपाक्स का किया समर्थन और डाउन कर दी शटर, देखे वीडियो

locationदेवासPublished: Sep 06, 2018 01:22:40 pm

Submitted by:

amit mandloi

सुबह इक्का-दुक्का खुली थी, जो सपाक्स के निवेदन से बंद कर दी गई।

dewas

dewas

देवास. 68 वर्षों से चली आ रही आरक्षण नीति के विरोध में 6 सितंबर को सम्पूर्ण भारत बंद का आह्वान था। देवास में भी इसका असर रहा। सुबह इक्का-दुक्का खुली थी, जो सपाक्स के निवेदन से बंद कर दी गई। 6 सितंबर को सपाक्स संगठन के लोग मोटरसाइकिलों से बाजारों में बंद करने आह्वान करने निकले। इन लोगों ने अङ्क्षहसा का मार्ग चुना था।
जिसके चलते व्यापारियों पर दुकान बंद करने का दबाव नहीं बनाते हुए हाथ जोड़कर निवेदन किया। सपाक्स के निवेदन को शहर ने पूरा समर्थन दिया। लोग चाय-पान को तरस गए। सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष निगम ने बताया कि इसी कड़ी में गुरूवार को प्रात: 10 बजे से जवाहर चौक से रैली निकालकर दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया।
इस दौरान युवा आरक्षक की जमकर खिलाफत कर रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष पंड्या, संयोजक प्रयास गौतम, सर्व ब्राह्मण समाज के संजय शुक्ला, गंगासिंह सोलंकी, हटेसिंह बैस, महेन्द्रसिंह पवार, शैलेन्द्र ठाकुर, अशोक सोमानी, समाधान गौतम, जितेन्द्र त्रिवेदी, ईश्वरसिंह राजपूत, अरूण शर्मा, राजेन्द्र पवार, धर्मेन्द्र तिवारी, संतोषसिंह ठाकुर, हेमंत गोयल, सुरेन्द्रसिंह चावड़ा, पवन चौधरी, लीलाधर तिवारी, रामलखन शर्मा, श्याम शर्मा आदि उपस्थित थे। उधर राजपूत समाज ने भी पूरा सहयोग दिया। मंच के संयोजक ईश्वरसिंह राजपूत एवं अध्यक्ष रामलखन शर्मा ने एससी,एसटी एक्ट के समर्थन में लाए गए अध्यादेश के विरोध में 6 सितंबर को संपूर्ण रूप से भारत बंद का समर्थन किया। इस अध्यादेश से देश में आपसी भाईचारे एवं वर्षों से चली आ रही आपसी बंधुत्व के तानेबाने के समाप्त होने की आशंका है एवं वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा होने की संभावना है।
सभी गणमान्यजन इस तरह के अध्यादेश का विरोध करे एवं आपसी भाईचारा कायम करने की दिशा में सर्वसमाज के लोग एक पहल करे, जिससे हमारे देश में जातिवर्ग के भेदभाव की संभावना समाप्त हो एवं हमारा देश उन्नतिशील हो। सर्व समाज विकास मंच के दिग्विजयसिंह राठौड़, प्रेमसिंह परदेशी, बंटी तोमर, संजय शुक्ला, ध्यानसिंह छाबड़ा, राजेन्द्रसिंह छाबड़ा, संतोष जैन, सेन समाज के अशोक वर्मा, डा गजेन्द्रसिंह तोमर, जनरलसिंह राजपूूत, अजय मुकाती, रामसिंह तोमर, हटेसिंह बैस, मनोज पटेल, दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, शशिकांत मिश्रा, शेखरसिंह चौहान, मनोज मिश्रा, पवन चौधरी, आशीष व्यास, नागेन्द्रसिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारी बाजार में निवेदन करते नजर आए।

ट्रेंडिंग वीडियो