scriptdewas education news | देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल | Patrika News

देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल

locationदेवासPublished: Sep 27, 2022 02:52:37 pm

-छात्रों की तुलना में छात्राएं अधिक, सबसे अधिक पात्र विद्यार्थी देवास विकासखंड से, सबसे पीछे सोनकच्छ में सिर्फ 184 ही पात्र

देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल
देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल

देवास. माध्यमिक शिक्षा मंडल से इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शासन की योजना के अनुसार लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके लिए देवास जिले से कुल 2995 विद्यार्थी पात्र हैं जिनको 30 सितंबर को भोपाल पहुंचाना है। इसके लिए करीब 61 बसों की आवश्यकता पड़ेगी जिसके इंतजाम प्रशासन स्तर से किए जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। खाते संबंधी जानकारी जिलास्तर से एज्युकेशन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। भोपाल में राशि वितरण के लिए 30 सितंबर का दिन प्रस्तावित है जिसमें विद्यार्थियों को पहुंचाना है। इसके लिए पांच दर्जन से अधिक बसों की आवश्यकता है जिसकी तैयारी चल रही है। योजना के तहत सबसे अधिक पात्र देवास विकासखंड में हैं जबकि सबसे कम संख्या 184 सोनकच्छ विकासखंड से है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.