देवास

जिले के हर विकासखंड में खुलेंगे दो-दो पीएम श्री, चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे 440 से अधिक स्कूल

-प्रावि स्तर से एक व हाई एवं हासे स्तर से लिया जाएगा एक स्कूल प्रधानाध्यापकों को समझाई गई प्रक्रिया

देवासNov 27, 2022 / 03:07 pm

Satyendra Singh Rathore

जिले के हर विकासखंड में खुलेंगे दो-दो पीएम श्री, चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे 440 से अधिक स्कूल

देवास. देवास जिले के सभी 6 विकासखंडों में दो-दो पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। इनमें एक-एक स्कूल प्राथमिक स्तर का जबकि दूसरा स्कूल हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्तर का स्कूल रहेगा। स्कूल चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसमें पूरे जिले से 440 से अधिक प्रावि, मावि, हाई व हासे स्कूल भागीदारी कर रहे हैं। निर्धारित मापदंड पूरे करने के बाद चयनित स्कूलों में हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, वहीं इनको आसपास के स्कूलों की मॉनिटरिंग की भी जिम्मेदारी मिलेगी। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के तहत चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ स्तर से 440 से अधिक स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें दर्ज विद्यार्थी, उपलब्ध संसाधन, भौगोलिक स्थिति को आधार बनाया गया है। शहर के स्कूलों को 70 प्रतिशत, अंचल के स्कूलों को 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
किस विकासखंड से कितने स्कूल होंगे चयन प्रक्रिया में शामिल
देवास विकासखंड से 31 प्रावि, 25 मावि, चार हाई-हायर सेकंडरी स्कूल शामिल रहेंगे।
टोंकखुर्द विकासखंड से 11 प्रावि, 9 मावि, सोनकच्छ विकासखंड से 21 प्रावि, 4 मावि, बागली विकासखंड से 92 प्रावि, 21 मावि, 6 हाई व हासे स्कूल, कन्नौद विकासखंड से 107 प्रावि, 24 मावि, 5 हाई व हासे स्कूल शामिल रहेंगे। खातेगांव विकासखंड के 71 प्रावि, 14 मावि व एक हायर सेकंडरी स्तर का स्कूल चयन प्रक्रिया में शामिल रहेगा।
वर्जन
जिले के हर विकासखंड से दो-दो पीएम श्री स्कूलों का चयन किया जाना है। चिन्हित स्कूल चयन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं, पूरे जिले से ऐसे स्कूलों की संख्या करीब 445 के आसपास है। इनके प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों को प्रश्नावली भरकर जमा करना है, उसके हिसाब से स्कोर जनरेट होगा।
-राजेंद्र सक्सेना, डीपीसी देवास।

Home / Dewas / जिले के हर विकासखंड में खुलेंगे दो-दो पीएम श्री, चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे 440 से अधिक स्कूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.