ऑनलाइन कामकाज सुचारु करने की कवायद...माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 81 परीक्षा केंद्रों के लिए उपलब्ध करवाए कंप्यूटर-यूपीएस
देवासPublished: Aug 14, 2023 08:41:42 pm
-समन्वयक संस्था उत्कृष्ट विद्यालय देवास से किया जा रहा वितरण, जल्द ही स्कैनर व प्रिंटर भी मिलेंगे


ऑनलाइन कामकाज सुचारु करने की कवायद...माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 81 परीक्षा केंद्रों के लिए उपलब्ध करवाए कंप्यूटर-यूपीएस
देवास. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के प्रवेश, परीक्षा सहित अन्य कार्य समय के साथ हाइटेक होते जा रहे हैं। अधिकांश कामकाज ऑनलाइन होने की स्थितियों के बीच परीक्षा केंद्रों के लिए सुविधाएं व संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कवायद के तहत पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा देवास जिले के 81 परीक्षा केंद्रों के लिए कंप्यूटर सेट उपलब्ध करवाए गए हैं। इनका वितरण समन्वयक संस्था उत्कृष्ट विद्यालय देवास से किया जा रहा है। शनिवार तक करीब 70 प्रतिशत केंद्रों को वितरण किया जा चुका था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़ा कामकाज करने में परीक्षा केंद्रों को सुविधा होगी। फिलहाल मॉनिटर, यूपीएस आदि उपलब्ध हुए हैं, जल्द ही स्कैनर कम प्रिंटर भी आने की संभावना है, इनका भी वितरण किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय देवास के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी ने बताया 50 से अधिक परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर सिस्टम वितरित किए जा चुके हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा भेजी गई है। आगामी दिनों में स्कैनर, प्रिंटर भी मिलने की संभावना है।