scriptElection Results : देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 3.70 लाख वोट से जीते | dewas election 2019 winner | Patrika News

Election Results : देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 3.70 लाख वोट से जीते

locationदेवासPublished: May 23, 2019 05:19:42 pm

देवास शाजापुर संसदीय सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

dewas

Election Results : देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 3.70 लाख वोट से जीते

देवास. देवास शाजापुर संसदीय सीट पर भाजपा ने 3 लाख 70 हजार 951 मतों से जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को 860709 तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 489757 वोट प्राप्त हुए हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। दोपहर 12 बजे तक भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 1 लाख 83 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।
bjp
देवास जिले की देवास हाटपीपल्या और सोनकच्छ तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बड़ी लीड हासिल की। 14वें राउंड तक देवास विधानसभा की लीड 52 हजार पार कर गई तो 11 राउंड में हाटपीपल्या विधानसभा की लीड 37 हजार के पार पहुंची। 9वें राउंड में सोनकच्छ विधानसभा की लीड 21 हजार के पार पहुंच गई। इस तरह देवास की तीनों विधानसभा में भाजपा ने बढ़त बनाई। 12 बजे तक लगभग आधे वोटों की गिनती हो चुकी थी और आधे वोट बाकी थे। मतगणना स्थल केंद्रीय विद्यालय बीएनपी में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। प्रत्याशी सोलंकी भी पहुंचे और उन्होंने अपनी जीत को मोदीजी की जीत बताया। राष्ट्रवाद विकास की जीत करार दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता शुरुआत में तो स्थल पर दिखे लेकिन बाद में नदारद रहे। अन्य प्रत्याशियों में दोपहर 1.50 बजे के आंकड़े अनुसार बहुजन समाज पार्टी के बद्रीलाल अकेला को 13916 मत मिले।
झलकियां..

– मतगणना स्थल पर नहीं दिखे कांग्रेसी।

– भाजपा प्रत्याशी सोलंकी जब मतगणना स्थल आये तो वे मतगणना कक्ष तक चले गए। शेष जगहों पर तो कुछ नही हुआ लेकिन हाटपिपल्या विधानसभा की गिनती जहाँ चल रही थी वहां कांग्रेस ने आपत्ति ली।इसके बाद सोलंकी को बाहर किया।
– जीत के प्रति आश्वस्त सोलंकी ने अपनी जीत को मोदी की जीत करार दिया।

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया।

– शहर में मिठाई बांटी, नारेबाजी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो