सिविल लाइंस रोड: अब नहीं बनेगा डिवाइडर, टेंडर निरस्त किया
देवासPublished: Feb 11, 2023 06:42:43 pm
-ठेकेदार नहीं कर रहा था काम शुरू, अब वर्तमान स्थिति ही रहेगी


सिविल लाइंस रोड: अब नहीं बनेगा डिवाइडर, टेंडर निरस्त किया
देवास। सिविल लाइंस रोड पर लंबे समय से प्रस्तावित डिवाइडर बनाने का कार्य आखिकार ठंडे बस्ते में चला ही गया। ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं करने पर नगर निगम ने डिवाइडर का टेंडर निरस्त कर दिया है। हालांकि यहां प्रस्तावित लाइटिंग व फुटपाथ के कार्य अभी निरस्त नहीं हुए हैं। कहा जा रहा है कि अब सिविल लाइंस रोड का यथावत स्थिति में ही रखा जाएगा।