script60 वर्षीय नानी अपनी नौ साल की नातिन के साथ फंदे पर झूली | dewas news | Patrika News
देवास

60 वर्षीय नानी अपनी नौ साल की नातिन के साथ फंदे पर झूली

60 वर्षीय नानी अपनी नौ साल की नातिन के साथ फंदे पर झूली

देवासFeb 24, 2020 / 05:35 pm

Chandraprakash Sharma

पत्नी की हत्या के कुछ दिनों बाद पति ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

60 वर्षीय नानी अपनी नौ साल की नातिन के साथ फंदे पर झूली

आष्टा। आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम समरदा में 60 साल की नानी ने अपनी 9 साल की नातिन के साथ अज्ञात कारणों से खेत के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर सीएसपी मंगलसिंह, टीआई अरुणासिंह आष्टा मौके पर पहुंचे। नानी व नातिन की मौत की खबर सुनकर गांव में भी शोक छा गया। थाना प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि ग्राम सामरदा में जानकारी मिली थी कि नानी कृष्णा बाई पति हरिनारायण मेवाड़ा व 9 वर्षीय नातिन ने अपने खेत पर एक पेड़ से फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि कृष्णा बाई राधा स्वामी सत्संग में जाने का बोल कर घर से निकली थी। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने दोनों शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
देवास। भोपाल रोड स्थित ग्राम जामगोद में एक आरोपी ने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। बीएनपी पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दिनेश ने ४५ वर्षीय महिला का हाथ शनिवार रात को पकड़ा और विरोध करने पर धमकाया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Home / Dewas / 60 वर्षीय नानी अपनी नौ साल की नातिन के साथ फंदे पर झूली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो