scriptचूजे फेंकने पर विवाद के बादद्व समझाइश देने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से किया हमला, टीआई सहित तीन घायल | dewas news | Patrika News

चूजे फेंकने पर विवाद के बादद्व समझाइश देने पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से किया हमला, टीआई सहित तीन घायल

locationदेवासPublished: Mar 31, 2020 06:05:38 pm

– कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के ठाणाघाट की घटना, २० से अधिक लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज
-११ नामजद आरोपी, घटना के बाद सभी हुए फरार, पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश

एक ने विदेश से लौटने की बात छिपाई तो दूसरा विदेश से लौटकर होम क्वारेंटाइन के बाद भी घूम रहा था बाहर, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

FIR against 2 man,FIR against 2 man,FIR against 2 man

देवास। जिले के कांटाफोड़ से तीन-चार किमी दूर ठाणाघाट में चूजे बोरियों में भरकर फेंकने की बात को लेकर लोगों में विवाद हो गया। इसकी सूचना कांटाफोड़ पुलिस को मिली तो टीम रविवार रात मौके पर पहुंची। गांव वालों की भीड़ के बीच जब मामले को लेकर पुलिस समझाइश देने का काम कर रही थी तभी २०-२५ लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें टीआई, एसआई सहित तीन लोग घायल हो गए। मामले में २० से अधिक लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस टीमें कर रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांटाफोड़ नगर में रहने वाले शौकीन नाम के व्यक्ति द्वारा कुछ बोरियों में चूजे भरकर नगर से बाहर फेंके गए थे। इसको लेकर ठाणाघाट में ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिली तो कांटाफोड़ पुलिस की टीम गांव में पहुंची। यहां करीब ५०-६० लोगों की भीड़ लगी हुईथी। रविवार रात करीब ८.३० बजे जब पुलिस लोगों को समझाइश देकर मामले के निराकरण का प्रयास कर रही थी तभी २०-२५ लोगों ने अचानक से पुलिस दल पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों, जवानों के साथ मारपीट की गई। जिन लोगों ने हमला किया वो लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से लैस थे। मारपीट में टीआई वी.पी. शर्मा, एसआई शुभम परिहार व आशीष वर्मा को चोट आई।इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी भाग निकले थे। मामले में एसआई शुभम परिहार की शिकायत पर रविवार रात करीब दो बजे आरोपियों के खिलाफ धारा ३५३, ३३२, १४७, १४८, १४९ के तहत केस दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफदर्ज किया गया केस
कांटाफोड़ पुलिस ने बताया आरोपी भूरा, सुनील, सुशील, रुकडिय़ा, सुखलाल, रमेश, गोविंद, महेश, अंतर, भारत, मुकेश सहित करीब १० अन्य आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा १४४ के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
एक सप्ताह में दूसरी घटना जिसमें पुलिस रही निशाने पर
कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रभावी किए गए लॉकडाउन के दौरान एक सप्ताह के अंदर देवास जिले में दूसरी ऐसी घटना हुई है जिसमें पुलिस पर हमला किया गया है। पिछले दिनों देवास शहर के अन्नपूर्णानगर में घर के बाहर खड़े लोगों को अंदर जाने का बोलने पर एक ही परिवार के दो भाइयों, एक बहन व उनकी मां ने मिलकर पुलिस जवानों व अधिकारियों पर पथराव कर दिया था। इस मामले में तीन पुलिस जवान घायल हुए थे। सिविल लाइन पुलिस ने शहंशाह मिर्जा, जावेद मिर्जा, बहन शिरीन बी, अख्तर बी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से इनको जेल भेज दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो