scriptसुबह से सड़क पर उतरे अधिकारी, जब्त किए कई वाहन | dewas news | Patrika News

सुबह से सड़क पर उतरे अधिकारी, जब्त किए कई वाहन

locationदेवासPublished: Apr 02, 2020 05:11:47 pm

टोटल लॉकडाउन : जब्त वाहनों के लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

सुबह से सड़क पर उतरे अधिकारी, जब्त किए कई वाहन

सुबह से सड़क पर उतरे अधिकारी, जब्त किए कई वाहन

देवास। कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बाद भी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिलने के बाद बुधवार से पूरे जिले में टोटल लॉकडाउन प्रभावी किया गया। टोटल लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सुबह से अधिकारी शहर में मुस्तैद रहे और जगह-जगह वाहनों की जांच की गई। प्रतिबंध के बावजूद वाहन चलाने पर कईवाहनों को जब्त किया गया। अब इनके लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे, इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सुबह ७ बजे से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के लिए निकल पड़े। दो व चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था लेकिन कई जगह लोग वाहनों से आ-जा रहे थे। लोगों व दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के मापदण्डों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की प्रक्रिया का पालन किया गया। नगरीय/शहरी क्षेत्र में सभी पेट्रोल/डीजल पंप बंद रहें। ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रतिबंध लागू नही होने से ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल/डीजल पंप चलू रहे। एक ही दिन २१०० से अधिक मरीजों की जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को सर्दी-खांसी, बुखार से पीडि़त २१०० से अधिक मरीजों की जांच की गई। संदिग्ध स्थिति मिलने पर ६ लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इन मरीजों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जिले से अब तक २५ लोगों के नमूने भेजे जा चुके हैं जिनमें से ११ की रिपोर्ट मिली है जिसके अनुसार यह सभी कोरोना निगेटिव हैं। १४ मरीजों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। बुधवार को कुल ६६३ लोगों को होम आइसोलेटेड किया गया है। बुधवार को जिन मरीजों की जांच की गई उनमें ३६९ जांचें ओपीडी में हुई। वहीं जिले व राज्य से बाहर के १८६५ मरीजों की जांच की गई।
दवाइयों की उपलब्धता व वितरण के लिए दल गठित
कोराना वायरस संक्रमण से बचाव, वास्थ्य के दृष्टिगत संक्रमण के संभावित खतरे की रोकथाम हेतु राज्य शासन द्वारा आवश्यक सामग्री एवं दवाइयां जैसे एन-95 मास्क, 3 लेयर मास्क, पीपीई किट, हाईड्रोक्सिक्लाक्वाईन टेबलेट तथा अन्य अत्यावश्यक दवाईयों की सप्लाई जिले के शासकीय अस्पताल को प्राप्त होगी। लेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय में जिला स्तरीय दल का गठन किया है। सीएमएचओ डॉ. आरके सक्सेना को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग मनीष मरकाम, वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला पंचायत देवास, घनश्याम पटेल सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो