scriptबढ़ाया जांच का दायरा, सात और रिपोर्ट आई नेगेटिव | dewas news | Patrika News

बढ़ाया जांच का दायरा, सात और रिपोर्ट आई नेगेटिव

locationदेवासPublished: Apr 05, 2020 06:19:41 pm

शनिवार को 1845 लोग किए होम आइसोलेट, 05 अस्पताल में किए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती,

बढ़ाया जांच का दायरा, सात और रिपोर्ट आई नेगेटिव

बढ़ाया जांच का दायरा, सात और रिपोर्ट आई नेगेटिव

देवास। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग लगातार सेवाएं दे रहे हैं।पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने जांच, नमूने भेजने के कार्य में तेजी दिखाईहै। शहर सहित अंचल में लोगों की जंाच की जा रही है।
इस दौरान कुछ को दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं और प्रारंभिक जांच के आधार पर कई को होम आइसोलेट भी किया जा रहा है। वहीं स्थिति कुछ गंभीर व संदिग्ध होने पर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिलेभर में १८४५ लोगों को होम आइसोलेट रहने की समझाइश दी गई, वहीं पांच लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। शनिवार को ७ और मरीजों की रिपोर्ट आई जिसमें सभी कोरोना निगेटिव निकले हैं। शनिवार को पांच और मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। अब तक जिले से ३३ नमूने भेजे जा चुके हैं जिनमें से २२ की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि ११ की रिपोर्ट आना शेष है। सीएमएचओ डॉ. आरके सक्सेना ने बताया शनिवार शाम तक जिले में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं था।
ओपीडी में ४२८ मरीजों की जांच की गई जो १३ मार्च से लेकर दो अप्रैल तक १९६८० हो चुके हैं। अब तक ६५१२ लोगों को होम आइसोलेट किया जा चुका है। शनिवार को दूसरे जिलों के १२४८ यात्रियों की जांच की गई। जबकि अन्य राज्यों के लोगों की संख्या २६ रही। वहीं मैदानी अमले ने १६८ लोगों की जांच की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो