script

सूना रहा भाजपा कार्यालय, घरों में फहराया ध्वज

locationदेवासPublished: Apr 07, 2020 06:09:10 pm

कोरोना से लडऩे में जुटे सभी अफसरों का करें सम्मान, प्रत्येक कार्यकर्ता जमा करवाए सौ रुपए

सूना रहा भाजपा कार्यालय, घरों में फहराया ध्वज

सूना रहा भाजपा कार्यालय, घरों में फहराया ध्वज

देवास। कोरोना महामारी के कारण जहां आमजन दहशत में है वहीं राजनेताओं की चिंताभी कम नहीं हो रही है। सत्ता में लौटे भाजपाई ज्यादा चिंतित है और सरकार बनने के बाद वे ठीक से खुशी तक नहीं मना सके।भाजपा कार्यालय परइन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है और कोई यहां नहीं आरहा।सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस भी फीका ही रहा और भाजपा नेता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाते हुएफोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे।कार्यकर्ताओं से भी ऐसा करने का आह्वान किया।
दरअसल हर साल भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टीद्वारा कार्यक्रम आयोजित किएजाते हैं। जिला मुख्यालय स्थित पार्टीकार्यालय के साथही मंडल स्तर पर कार्यक्रम होते हैं।इसका विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रीय संगठन से आता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते ऐसा कुछनहीं हो सका।स्थापना दिवस घरों में ही मनाया गया।भाजपा नेताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया और उसके साथफोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।सोशल मीडिया के माध्यम से ही जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भी अपने घरों में झंडा लगाएं। यह संदेशभी दिया कि कोरोना महामारी से लड़ रहे डॉक्टर्स, पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों का सम्मान करें व आज के दिन खुद भूखे रहकर गरीबों को भोजन उपलब्ध करवाकर स्थापना दिवस मनाएं।प्रधानमंत्री के खाते में प्रत्येक कार्यकर्ता १०० रुपएकी राशिसहयोग के रुप में जमा करें। इसी तरह सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने अपने निवास पर भाजपा का ध्वज फहराया।पार्टी के पितृ पुरुषपं. दीनदयालउपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई-शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने पार्टीका ध्वज फहराकर पं. दीनदयालजी, डॉ. मुखर्जी सहित दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाया।अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया।

ट्रेंडिंग वीडियो