scriptलॉकडाउन में उलझ गई प्याज की फसल | dewas news | Patrika News

लॉकडाउन में उलझ गई प्याज की फसल

locationदेवासPublished: Apr 08, 2020 06:06:18 pm

लॉकडाउन में उलझ गई प्याज की फसल

लॉकडाउन में उलझ गई प्याज की फसल

लॉकडाउन में उलझ गई प्याज की फसल

देवास/भमोरी। लाकडाउन में किसानों की प्याज की फसल भी उलझ गई हैं। इस वर्ष क्षेत्र में प्याज का बंपर उत्पादन हुआ हैं। ये प्याज जिले से बाहर भी परिवहन के लिए जाती है लेकिन इस वर्ष प्याज की फसल खेत से ही बाहर नहीं निकल पाई हैं। किसानों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते प्याज की फसल में भी घाटा होगा। लाकडाउन के समय किसानों की फसलें भी तैयार हो गई थी, लेकिन ये फसलें खेत से बाहर नहीं निकल सकी, जिसके चलते किसानों की सब्जी लॉक डाउन के करण खराब हो गई। क्षेत्र में प्याज का उत्पादन इस बार अच्छा रहा था, लेकिन अब परिवहन नहीं होने से प्याज उत्पादक किसान भी परेशान हो रहे हैं। परिवहन की विकट समस्या के कारण प्याज उत्पादक किसानों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। सरकार के निर्देश पर व्यापारियों ने प्याज अन्य राज्यों में भेजने की शुरुआत तो की थी व व्यापारी अच्छे रेट में किसानों के खेतों से प्याज उठा रहे थे, लेकिन पुलिस एवं प्रशासन की ज्यादा सख्ती के कारण ट्रक वाले घबराने लगे। किसानों का कहना है कि इधर से भरे ट्रक ले जाने में तो कोई समस्या नहीं है लेकिन आते वक्त खाली ट्रक देखकर वाहन चालक को परेशान किया जाता हैं। बागली विकास खंड के बागली उदयनगर में इस वर्ष अत्यधिक मात्रा में प्याज उत्पादन हुआ है, लेकिन लाकडाउन के चलते प्याज खेतों से बाहर नहीं जा पा रहा हैं, जिसके चलते प्याज की फसल खराब हो रही है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष गोरधन पाटीदार व भीकमपुरा के केसर सिंह हम्मड़ ने बताया कि परिवहन नहीं होने के कारण जो प्याज 15 रुपए किलो बिक रहा था, वो आज 5 से 6 रुपए किलो में भी नहीं बिक पा रहा हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो