scriptरिपोर्ट लिखवाने जा रहे भाइयों का पीछा कर लोडिंग वाहन से मारी टक्कर, एक की मौत | dewas news | Patrika News

रिपोर्ट लिखवाने जा रहे भाइयों का पीछा कर लोडिंग वाहन से मारी टक्कर, एक की मौत

locationदेवासPublished: May 30, 2020 02:21:50 pm

मौत के बाद दूसरे पक्ष के मकान-वाहन में पथराव कर तोडफ़ोड़ की, आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व बड़ी संख्या में जवान पहुंचे, एक आरोपी लिया गया हिरासत में, सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स गांव में है तैनात

रिपोर्ट लिखवाने जा रहे भाइयों का पीछा कर लोडिंग वाहन से मारी टक्कर, एक की मौत

रिपोर्ट लिखवाने जा रहे भाइयों का पीछा कर लोडिंग वाहन से मारी टक्कर, एक की मौत

देवास। शहर से करीब १० किमी दूर सियापुरा में मकानों के सामने से निकली नाली को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी फिर मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष से महिला रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए बीएनपी थाने के लिए रवाना हो गई। इसका पता चला तो दूसरे पक्ष से दो भाई भी बाइक से निकले तभी महिला के पक्ष के लोगोंं ने लोडिंग वाहन ने उनका पीछा किया और देवास के बाहर बायपास पर ब्रिज के नीचे दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उधर मृतक के परिजनों ने मिलकर दूसरे पक्ष के मकान, वाहन में पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी, सीएसपी सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बीएनपी थाना टीआई तारेश कुमार सोनी के अनुसार सियापुरा में दो परिवारों के मकानों के बीच से नाली निकली है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। एक पक्ष से शहनाज नाम की महिला के साथ मारपीट की गई। इसके बाद शहनाज रिपोर्ट लिखाने के लिए बीएनपी थाना पहुंची। उधर अब्बास व उसका भाई अकबर भी रिपोर्ट लिखवाने के लिए सियापुरा से देवास के लिए बाइक से रवाना हुए। इसका पता चलने पर शहनाज के पक्ष से आरिफ और कुछ अन्य लोग एक लोडिंग वाहन से रवाना हुए और अब्बास व अकबर का पीछा करते हुए बामनखेड़ा बायपास ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे जहां दोनों भाई बाइक के साथ खड़े थे। इसी दौरान लोडिंग वाहन चलाते हुए दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे अब्बास व अकबर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अब्बास को मृत घोषित कर दिया। वहीं अकबर का उपचार चल रहा है। इधर जब अब्बास के परिजनों को पता चला तो उन्होंने आरिफ व शहनाज पक्ष के मकान पर पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी। चार पहिया वाहन में भी तोडफ़ोड़ की गई। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी जगदीश डावर, सीएसपी अनिलसिंह राठौर, यातायात डीएसपी किरण शर्मा सहित शहर के पांचों थानों के टीआई व बड़ी संख्या में जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बड़े विवाद व आगजनी की भी सूचना मिली थी इसलिए दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में आरिफ नाम के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में मर्ग कायम हुआ था, जांच चल रही है, हत्या की धारा भी शामिल की जाएगी। एएसपी डावर ने बताया नाली को लेकर विवाद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच गई थी। जांच की जा रही है, उसके आधार पर जल्द ही विभिन्न धाराओं में केस दर्ज होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो