scriptनिगम कर्मचारी, ऑटो चालक की पत्नी और सुरक्षा गार्ड सहित 4 साल का बालक संक्रमित | dewas news | Patrika News

निगम कर्मचारी, ऑटो चालक की पत्नी और सुरक्षा गार्ड सहित 4 साल का बालक संक्रमित

locationदेवासPublished: Jun 06, 2020 04:33:38 pm

चार में से तीन मरीज रहते हैं कंटेनमेंट एरिया में, निगम कर्मचारी के निवास क्षेत्र में बनाया गया नया कंटेनमेंट एरिया, जिले में कुल मरीज 116, एक्टिव केस हैं

निगम कर्मचारी, ऑटो चालक की पत्नी और सुरक्षा गार्ड सहित 4 साल का बालक संक्रमित

निगम कर्मचारी, ऑटो चालक की पत्नी और सुरक्षा गार्ड सहित 4 साल का बालक संक्रमित

देवास। शहर सहित अंचल में कोरोना संक्रमण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को फिर से चार नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो गई। ये सभी शहर के रहने वाले हैं, इनमें से तीन पहले से ही कंटेनमेंट एरिया बने लक्ष्मीबाई मार्ग के निवासी हैं। वहीं एक अन्य संक्रमित नगर निगम का कर्मचारी है जो सेनेटाइजेशन छिड़काव वाली टीम में तैनात है। इसके क्षेत्र में नया कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। अन्य मरीजों में ऑटो चालक की पत्नी, निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड सहित चार साल का बालक भी शामिल है। चार नए मरीजों के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर ११६ हो गई है।
गुरुवार को एक और पूर्व संक्रमित मरीज के स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में एक्टिव केस ३२ बचे हैं। अब तक ९ मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को जिले के १४९ संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें से १४१ रिपोर्ट नेगेटिव रही। चार पॉजिटिव मरीज मिले जबकि पूर्व से संक्रमित कार्तिकनगर की महिला व यशवंत कॉलोनी की युवती की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई।
वहीं कार्तिकनगर के एक पूर्व मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनके अलावा एक मरीज का सेम्पल रिजेक्ट हो गया। नए मरीजों में तीन लक्ष्मीबाई मार्ग के जबकि निगम का कर्मचारी नगर निगम कॉलोनी का रहने वाला है। लक्ष्मीबाई मार्ग की 34 साल की महिला पॉजिटिव मिली, इसके पति ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इनके मामा पहले से कोरोना संक्रमित हैं। परिवार में 5 सदस्य हैं। इसी क्षेत्र में रहने वाला चार साल का बालक भी संक्रमित मिला है जिसके पिता बायपास स्थित एक ढाबे में काम करता है। बालक की मां गृहिणी है। परिवार में तीन सदस्य हैं। इसी क्षेत्र का एक अन्य मरीज भी मिला है जिसकी उम्र २५ साल है। यह कमिंस कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। इनके पड़ोस में पूर्व से एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है। चौथा मरीज ४९ वर्षीय नगर निगम का कर्मचारी है जो नगर निगम में स्वच्छता अभियान गैंग में पदस्थ है। वर्तमान में इसके द्वारा सेनेटाइजर के छिड़काव का कार्य किया जा रहा था। परिवार में पांच सदस्य हैं। नगर निगम कर्मचारी की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री चिंता बढ़ाने वाली है, परिजन सहित संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारी व अन्य लोग भी संक्रमित होने का डर बना हुआ है। इनको क्वारंटीन कर नमूने भेजने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।
68 और संदिग्धोंं के नमूने भेजे, 139 रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर सहित अंचल के ६८ और संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनको मिलाकर अब तक जिले से 2638 नमूने भेजे जा चुके हैं जिनमें से 2349 नेगेटिव आ चुके हैं। इनमें 100 रिपीट सेम्पल भी शामिल हैं। 139 संदिग्धों की रिपोर्ट आना शेष है। शुक्रवार को एक नया कंटेनमेंट एरिया शहर में नगर निगम कॉलोनी में बनाया गया। इसके बाद कुल कंटेनमेंट एरिया बढ़कर 18 हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो