scriptइंदौर के निगम कर्मचारी के बेटे की शिप्रा में नहाते समय मौत | dewas news | Patrika News

इंदौर के निगम कर्मचारी के बेटे की शिप्रा में नहाते समय मौत

locationदेवासPublished: May 17, 2022 10:13:17 pm

-भोपाल से बाइक से दोस्त के साथ लौटते समय नहाने के लिए उतरा था नदी में, पानी के अंदर झाडिय़ोंं में उलझ गया था

इंदौर के निगम कर्मचारी के बेटे की शिप्रा में नहाते समय मौत

इंदौर के निगम कर्मचारी के बेटे की शिप्रा में नहाते समय मौत


देवास. भोपाल में शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से इंदौर लौट रहे दो दोस्तों में एक की मौत मंगलवार दोपहर शिप्रा गांव में शिप्रा नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। युवक को तैरना आता था लेकिन पानी के अंदर झाडिय़ों में फंसने से वो बाहर नहीं आ सका। स्थानीय तैराकों की मदद से औद्योगिक पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृत युवक के पिता इंदौर में नगर निगम में पदस्थ हैं। मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है।
औद्योगिक थाना टीआई अनिल शर्मा ने बताया अमन पिता राजेश राजपूत (25) निवासी परदेशीपुरा इंदौर अपने दोस्त विशाल निवासी महू के साथ बाइक से भोपाल से लौट रहा था। दोपहर करीब 2.35 बजे तेज गर्मी के बीच शिप्रा नदी के नए पुल की ओर दोनों नीचे उतर गए। यहां अमन नहाने के लिए नदी में उतर गया जबकि विशाल मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी दौरान अमन नहाते-नहाते गहरे पानी व झाडिय़ों वाले हिस्से की ओर जाने लगा जिस पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोका। कुछ ही देर में वो पानी के अंदर झाडिय़ों में उलझ गया, इसके बाद विशाल ने आसपास के लोगों को बताया। स्थानीय तैराक दौड़े और खोजबीन शुरू की गई। सूचना मिलने पर औद्योगिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। शिप्रा के दशहरा मैदान निवासी संजू केवट, शेखर केवट आदि लोग डूबने वाली जगह पर पहुंचे। खोजबीन में अमन झाडिय़ों में फंसा मिला। दराते की मदद से झाडिय़ों को काटकर शाम करीब ५ बजे शव बाहर निकाला जा सका और पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो