चंद्रशेखर आजाद की जयंती...जनभागीदारी समिति, पूर्व छात्र संघ समिति अध्यक्ष व प्रोफेसर अपने खर्च से करवाएंगे विद्यार्थियों को नमन यात्रा
देवासPublished: Jul 22, 2023 12:57:19 pm
23 जुलाई को देवास के लीड केपी कॉलेज से रवाना होंगे, भाबरा पहुंचकर जानेंगे शहीद आजाद का जीवनकाल, समर्पण, त्याग व बलिदान


स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती...जनभागीदारी समिति, पूर्व छात्र संघ समिति अध्यक्ष व प्रोफेसर अपने खर्च से करवाएंगे विद्यार्थियों को नमन यात्रा
देवास. महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का बाल्यकाल, जीवन, देश के प्रति उनके त्याग, समर्पण, बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत करवाने के लिए लीड केपी कॉलेज द्वारा नमन यात्रा उनकी जयंती पर 23 जुलाई को निकाली जाएगी। इसमें विद्यार्थी तो शामिल होंगे ही साथ ही कुछ प्रोफेसर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, पूर्व छात्र संघ समिति अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि यात्रा में विद्यार्थियों का आने-जाने, भोजन आदि का खर्च प्रोफेसर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि मिलकर उठाएंगे।