scriptदेवास भाजपा में बगावत: मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित 18 को निकाला | dewas political news | Patrika News

देवास भाजपा में बगावत: मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित 18 को निकाला

locationदेवासPublished: Jun 29, 2022 03:08:49 pm

-अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे थे चुनाव, प्राथमिक सदस्यता से 6 साल बाहर रखने का दावा

देवास भाजपा में बगावत: मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित 18 को निकाला

देवास भाजपा में बगावत: मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित 18 को निकाला

देवास. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव के बीच जमीनी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व का मौका नहीं देने से भाजपा में बगावत के सुर छिड़े हुए हैं। करीब डेढ़ दर्जन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों सहित पार्टी की नाक में दम कर रखी है। इनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। 18 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कागजों में इनको 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित करने का दावा किया गया है हालांकि धरातल पर इसका पालन हो पाना आसान नहीं है।
प्रदेश महामंत्री प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार देवास शहर के वार्ड तीन से बिंदेश्वरी बिंदुराज वर्मा, वार्ड चार से धर्मेंद्र जाधव, वार्ड 5 से गीताबाई डोसी, वार्ड 7 से मंडल उपाध्यक्ष शशिकला लाखन सिंह ठाकुर, वार्ड 14 से बूथ अध्यक्ष दुर्गाबाई गोवर्धन मंडलोई, वार्ड 18 से मंडल अध्यक्ष महेंद्र अस्तरे, वार्ड 19 से मंडल महामंत्री कोमल कौशिक गुर्जर, वार्ड 20 से राजेंद्र दुबे, वार्ड 22 से सोनू रूपेश वर्मा, वार्ड 24 से मंडल महामंत्री मंजू कांतिलाल भूतिया, वार्ड 25 से मंडल मीडिया प्रभारी संकेत लता राय, वार्ड 31 से सुनील योगी, वार्ड 32 से कंचन निकेश राय, वार्ड 34 से राजेश यादव पहलवान, वार्ड 35 से अजा मोर्चा जिलामंत्री सोनू परमार उर्फ राकेश, वार्ड 37 से मीना अशोक कहार, वार्ड 42 से मंडल अध्यक्ष अशोक राधेश्याम पटेल, वार्ड 43 से मंडल उपाध्यक्ष राजा अकोदिया उर्फ दीपक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित किया गया है। गौरतलब है कि इनमें से कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जिनको पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान निर्दलीय लडऩे पर पार्टी से निकाला गया था लेकिन बाद में इनको फिर से शामिल कर लिया गया था। इनमें वार्ड तीन व वार्ड 22 वाले प्रमुख हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो