scriptतेज गर्मी का असर: देवास में बदल गया स्कूलों का समय | dewas school timing news | Patrika News
देवास

तेज गर्मी का असर: देवास में बदल गया स्कूलों का समय

-अब दोपहर 12.30 बजे के बाद नहीं होगा कक्षाओं का संचालन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देवासApr 06, 2022 / 07:09 pm

Satyendra Singh Rathore

तेज गर्मी का असर: देवास में बदल गया स्कूलों का समय

तेज गर्मी का असर: देवास में बदल गया स्कूलों का समय

देवास. जिले में चल रहे गर्मी के तेज दौर के बीच स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका को देखते हुए सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। अब स्कूलों में दोपहर 12.30 बजे बाद कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। हालांकि इस आदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
देवास जिले में पिछले करीब 25 दिनों से तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा हैै। पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा था जो अब 40 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, वहीं दिन में कई क्षेत्रों में लू का असर भी दिखने लगा है और गली-मोहल्ले, सड़कें सुनसान हो रही हैं। पिछले दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव के आदेश जारी हो रहे थे, इनको लोग देवास में भी वायरल कर रहे थे। इन स्थितियों के बीच देवास में बुधवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किए गए। इसके अनुसार स्कूलों में अध्यापन का समय सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक करने का जिक्र है। वहीं परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार संचालित होने का उल्लेख है। आदेश सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद कई स्कूलों ने नए शेड्यूल के अनुसार कक्षाओं का संचालन करने की व्यवस्था बनाना शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो