scriptVIDEO सुबह से था लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देने का उत्साह, लगी लंबी-लंबी लाईनें मतदान को लेकर क्या कहा टीवी कलाकार ने | Dewas Voting | Patrika News

VIDEO सुबह से था लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देने का उत्साह, लगी लंबी-लंबी लाईनें मतदान को लेकर क्या कहा टीवी कलाकार ने

locationदेवासPublished: May 19, 2019 03:08:34 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

1 बजे तक लगभग 43.31 प्रतिशत मतदान हुआ

dewas

dewas

देवास.

मतदान को लेकर लोगो मे जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह साढ़े सात बजे से मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ी। युवाओं में उत्साह नजर आया। मेंढकी, चंदाना के मतदान केंद्रों पर लंबी कतार लगी रही। इसी तरह मुखर्जी नगर के आदर्श मतदान केंद्र में भीड़ रही। महिलाएं अपने छोटे बच्चो को साथ लेकर वोट डालने पहुंची। सबसे ज्यादा उत्साह उन युवाओं में रहा जो पहली बार मतदान करने आए। ऐसे कुछ युवाओं से बात की तो उन्होंने कहा कि बहुत उत्सुकता थी मतदान करने कीए इस कारण सुबह जल्दी बूथ पर पहुंच गए। देश हित मे वोट दिया। युवाओं में मोदी का क्रेज दिखाई दिया और खुलकर कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मोदी को वोट दिया है। युवाओं ने कहा कि देश मजबूत हुआ है। रोजगार को लेकर उम्मीद जताई। बुजुर्गों, दिव्यागों के चेहरे और भी मतदान का उत्साह था। व्हीलचेयर ओर बैठाकर बुजुर्गों, दिव्यांगों को मतदान केंद्र ले जाया गया। न्यूयॉर्क में अध्ययनरत उत्कर्ष व्यास देवास मतदान करने पहुंचे। सुबह 9 बजे तक जहां देवास का मतदान प्रतिशत 14 के आसपास था वह 11 बजे तक 20 के करीब पहुंच गया। 9 बजे बाद महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
बीप की आवाज नहीं आई

पुलिस लाइन स्थित मतदान केंद्रों में से मतदान केंद्र क्रमांक 227 में वोट डालने के दौरान ईवीएम से बीप की आवाज मतदाताओं को सुनाई नहीं दी। इसके कारण असमंजस की स्थिति रही। बीप की आवाज नहीं आने की जानकारी इस केंद्र के कई मतदाताओं ने दी। मिथिलेश सिंह ने बताया हमने काफी देर तक बटन को दबा के रखा लेकिन किसी तरह की आवाज नहीं आई। हालांकि वीवीपैट में हमारे द्वारा चुने हुए प्रत्याशी को वोट देना बताया गया। यह स्थिति सुबह करीब 9.55 बजे की थी। उस समय केंद्र पर 1.2 मतदाता ही मौजूद थे जबकि इसी जगह पर पास में स्थित एक अन्य केंद्र पर 100 से अधिक लोग कतार में खड़े हुए थे।
विधायक ने लाईन में लगकर किया मतदान

देवास विधायक गायत्रीराजे पंवार लाइन में लगकर अपने मताधिकार के लिए वशिष्ट गुरुकुल आवास नगर स्थित मतदान क्रमांक 64 पर मतदान किया।

सोशल मीडिया पर डाला फोटो
देवास मोबाइल बैंड होने के बाद भी एक मतदाता ने नारायण विद्या मंदिर में वोट करने के बाद विविपेट का फोटो सोशल मीडिया पर डाला। देवास मोती बंगला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 195 में मतदान प्रकिया काफी धीमी चल रही है जिसको लेकर मतदाता नाराजगी जाहिर कर रहे थे।यहां पर सुबह 8 बजे से कतार में लोग खड़े थे।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
dewas
Mayur Vyas IMAGE CREDIT: mayur Vyas
dewas
mayur vyas IMAGE CREDIT: mayur vyas
dewas
mayur vya IMAGE CREDIT: mayur vyas
एक बजे तक की स्थिति में मतदान का प्रतिशत
देवास 43.31, हाटपिपल्या 49.33,सोनकच्छ 49.6,कालापिपल 53.46, शुजालपुर 53.55, शाजापुर 51, आगर 55.28, आष्टा में 59.91 प्रतिशत रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो