scriptराजवाड़ा से निकली दिंडी यात्रा, सजे कृष्ण मंदिर देखे वीडियो | DIndi yatra dewas | Patrika News

राजवाड़ा से निकली दिंडी यात्रा, सजे कृष्ण मंदिर देखे वीडियो

locationदेवासPublished: Sep 04, 2018 11:19:28 am

Submitted by:

amit mandloi

-देर रात तक चलते रहे धार्मिक कार्यक्रम

dewas

dewas

देवास. जन्माष्टमी पर राजवाड़ा से परंपरागत दिंडी यात्रा उत्साह के साथ निकली। शहर में घूमते हुए यात्रा मीठा तालाब पहुंची व पूजन हुआ। दिंडी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। दिंडी यात्रा के आगे भजन मंडली भजन गाते चल रही थी। बच्चे भी कृष्ण भगवान की वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। हर वर्ष राज परिवार दरा दिंडी यात्रा का आयोजन किया जाता हैं।
शहर के कृष्ण मंदिरों पर भी दिनभर धार्मिक आयोजन चलते रहे। कृष्ण मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई थी। दिनभर भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। अयोध्या विचार मंच द्रारा 12 ज्योतिर्लिंग की बर्फ की झंाकी बनाई गई। मल्हार स्मृति मंदिर में खाटू श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, सोमवार देर रात तक भजन चलते रहे। इसके अलावा सांवरिया नाथ मंदिर बड़ा बाजार को फूलों से सजाया गया। फूल बंगला यहां पर आकर्षण का केंद्र रहा। सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया व मटकी फोड़ी। संस्था जयश्री महाकाल भक्त मंडल द्वारा लाला लाजपतराय मार्ग स्थित एकता क्लब चौराह पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन रविवार रात किया गया। इस दौरान राधा.कृष्ण, हनुमानजी, महाकाल के वेश में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। भजन संध्या में लाला मस्ताना कोटा राजस्थान ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गवली समाज ने निकाली वाहन रैली

गवली समाज द्वारा जन्माष्टमी पर्व पर वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्त सम्मिलित हुए और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह पवार, सांसद मनोहर ऊंटवाल, महापौर सुभाष शर्मा, ओम जोशी, दुर्गेश अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, बसंत कुमार चोरासिया, पार्षद सत्यनारायण वर्मा, अजय तोमर, जितेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित थे। वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राधकृष्ण मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में विक्रम सिंह पवार ने बांसुरी का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गवली समाज अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने की। अतिथियों का स्वागत समाज के वरिष्ठजन सहित अर्जुन यादव जिला अंत्योदय समिति अध्यक्ष, रामदयाल यादव नगर उपाध्यक्ष भाजपा, ओमप्रकाश यादव, मुकेश यादव, दिलीप यादव, अनिल यादव, संतोष यादव आदि ने किया व अतिथियों का आभार माना।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो