script

उदयपुर की घटना के विरोध में फूंका पुतला, कन्हैयालाल को दी श्रद्धांजलि

locationदेवासPublished: Jul 02, 2022 05:47:08 pm

सर्व समाज विकास मंच ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

उदयपुर की घटना के विरोध में फूंका पुतला, कन्हैयालाल को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर की घटना के विरोध में फूंका पुतला, कन्हैयालाल को दी श्रद्धांजलि

देवास. राजस्थान के उदयपुर में हुई आतंकवादी घटना में कन्हैयालाल टेलर की शहादत को नमन करते हुए शुक्रवार शाम मुखर्जी नगर चौराहा पर सर्व समाज विकास मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी समाज व वर्ग के लोग उपस्थित हुए। सभी ने कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आतंकवाद और राजस्थान सरकार का पुतला दहन किया।
इसमें मुख्य रुप से सर्व समाज विकास मंच के संयोजक ईश्वर ङ्क्षसह राजपूत, अध्यक्ष राम लखन शर्मा, वरिष्ठ शशिकांत बजे, माखन ङ्क्षसह राजपूत, विनोद ङ्क्षसह गौर, भूपत वर्मा, लोकेश जोशी, ब्रजमोहन, लक्ष्मी नारायण राजपूत, अंतर ङ्क्षसह चौहान, प्रमोद जैन आदि उपस्थित थे।
कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण किया विरोध प्रदर्शन
हाटपीपल्या. राजस्थान के उदयपुर में पिछले दिनों कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी बीच स्टॉप किङ्क्षलग ङ्क्षहदूज ङ्क्षहदू स्लाइव्स मैटर नाम का एक कैम्पेन चलाया गया। इसके माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।कैम्पेन में मुख्य भूमिका निभाने वाले रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह भाटी आमलाताज, महाराणा प्रताप मंच समिति के सक्रिय सदस्य ने देश को संदेश दिया कि हिन्दू इस देश की आत्मा है और इस प्रकार की घटनाएं सभी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। यह जानकारी राजकुमार सेंधव ने दी।
कन्हैयालाल की हत्या करने वालों को मिले कड़ी सजा
उज्जैन. उदयपुर में कन्हैयालाल दर्जी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे शहर में भी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। वहीं हत्यारों को कड़ी सजा की मांग की गई। उज्जैन के महानंदा नगर स्पोटर््स एरीना पर भानु भदौरिया के संयोजन में सनातन ध्वज अभियान समिति द्वारा मृतक कन्हैया लाल को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दोषी जेहादियों को कड़ी से कड़ी और जल्द से जल्द सजा की मांग की गई। इस अवसर पर अनुराग जोशी, अमित भदौरिया, विश्वास वर्मा, रविन्द्र गहलोत, विकास त्रिवेदी, मनीष सेंगर, सत्येंद्र तोमर मनोज शाक्य, रवि यादव, तरुण शर्मा आदि उपस्थित थे। भारत में सभी धर्म, संप्रदाय और पंथ के लोग निवास करते हैं और एक दूसरे के धर्म का आदर भी करते हैं। लेकिन उदयपुर में हुई घटना से मानवता शर्मसार हुई है। अभा युवा ब्राह्मण समाज उज्जैन इस घटना का कड़े शब्दों में निंदा व भृत्र्सना करता है। अभा युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा भारत सरकार ऐसे तालिबानी मानसिकता वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दे और नुपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान करे। अभा युवा ब्राह्मण समाज देश के सभी वर्गों से शांति और सौहार्द्र की अपील करता है।जघन्य हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने आतंकवाद के रूप में दो जिहादियों का पुतला दहन कर घटना की निंदा की। घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बजरंग दल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी पुतला फूंका। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने बताया देशभर में बजरंग दल द्वारा जिहादियों के पुतले फूंके जा रहे हैं। इसी श्रखंला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लेकर शहर के प्रबुद्धजनों को साथ लेकर आतंकवाद का पुतला शहीद पार्क पर दहन किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो