scriptसोलंकी पहुंचे इंदौर, गणेश मंदिर में की पूजा…टिपानिया ने दिन में परिवार को दिया समय और शाम को पहुंचे सत्संग में | elction dewas | Patrika News

सोलंकी पहुंचे इंदौर, गणेश मंदिर में की पूजा…टिपानिया ने दिन में परिवार को दिया समय और शाम को पहुंचे सत्संग में

locationदेवासPublished: May 21, 2019 12:24:38 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

–चुनाव की लंबी थकान के बाद मिली राहत, परिवार-मित्रों के साथ बिताए पल

dewas

dewas

देवास. चुनाव निपट गए। मतदान हो गया। अब परिणाम का इंतजार है जो 2३ मई को आएगा। करीब डेढ़ माह तक भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशी पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूमते रहे। न रात को ठीक से नींद ले पाए न दिन में आराम कर सके। चिलचिलाती धूप में जनसंपर्क किया। गांव-गांव घूमे। न भोजन की परवाह रही न पानी की, चिंता थी तो बस यही कि जनता के दिलों में जगह बन जाए। प्रत्याशियों के परिजन भी उनकी मदद में जुटे और आराम छोड़कर काम में जुटे रहे।
मतदान के बाद सोमवार को दोनों प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली और घर-परिवार को समय दिया। लोगों से मिले और चुनावी थकान उतारी। दरअसल चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह टिपानिया ने जीतोड़ मेहनत की। परिणाम तो 23 मई को पता चलेगा लेकिन दोनों ने ही अपनी ओर से पूरी कोशिश की। हजारों गांवों में घूमे। पैदल चलकर घरों तक पहुंचे। चुनाव प्रचार के 40 से ज्यादा दिन ऐसे रहे कि बमुश्किल दो से तीन घंटे की नींद ले सके। सुबह 9 बजे से प्रचार शुरू होता तो रात 10 बजे तक चलता। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठते। रणनीति बनाते। सुबह 8 बजे से फिर निकल जाते। इस तरह 24 घंटे में से खुद के लिए मात्र दो से तीन घंटे दे पाते।
सोलंकी इंदौर पहुंचे, गणेश मंदिर में की पूजा

12 मई को मतदान होने के बाद 20 मई की सुबह प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। भाजपा प्रत्याशी सोलंकी इंदौर पहुंचे और परिवार को समय दिया। मंदिर जाकर दर्शन किए। परिचितों-दोस्तों के साथ वक्त बिताया। हालांकि दोपहर बाद सोलंकी इंदौर से देवास आए। यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिले के चिड़ावद गांव पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार के घर जाकर सांत्वना दी। रात को वहां से लौटे और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सोलंकी से बात करना चाही लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
परिवार के साथ बिताया दिन, शाम को सत्संग में पहुंचे

कांग्रेस प्रत्याशी टिपानिया ने सोमवार का दिन परिवार के साथ अपने गांव लुनियाखेड़ी में बिताया। चुनावी थकान उतारी। घर पर ही रहे। परिजनों के साथ चुनावी चर्चा भी हुई। शाम को टिपानिया शाजापुर जिले के एक गांव पहुंचे। वहां लोगों से मिले और रात को सत्संग के कार्यक्रम शामिल हुए। भजन-कीर्तन का लुत्फ लिया और इस तरह थकान उतारी। टिपानिया से संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके बेटे अजय टिपानिया ने दिनचर्या की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो