ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
देवास. विजयागंज मंडी मार्ग स्थित ग्राम आगरोद के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। खेतों की ओर जा रही एक महिला को ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को देवास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मामले में कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर किया है। पुलिस के अनुसार महिला का नाम उमरावबाई पति मोहनलाल (55) साल निवासी आगरोद है। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे गांव के बाहर रोड पर पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। मर्ग असल कायमी व जांच के लिए विजयागंज मंडी थाना भेजा जा रहा है।