scriptऋण खाते से आधार लिंक होगा तो मिलेगा कर्र्ज माफी का लाभ | Formar Loan dewas | Patrika News

ऋण खाते से आधार लिंक होगा तो मिलेगा कर्र्ज माफी का लाभ

locationदेवासPublished: Jan 21, 2019 12:04:45 pm

– एमपी ऑनलाइन पर शुरू हुआ आवेदन अपडेट करने का काम

dewas

dewas

देवास. जिले के 1 लाख 44 हजार किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज प्रदेश शासन दरा माफ किया जा रहा हैं। कृषि विभाग के अनुसार अभी भी जिले में 12 हजार किसान ऐसे हैं जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हैं, जबकि कर्जमाफी का लाभ लेने के लिए ऋण खाते से आधार का लिंक होना आवश्यक है। जिन किसानों ने बैंक से खाद.बीज या केवाईसी के तहत कर्ज ले रखा है, उनका कर्ज योजना में माफ होगा। किसानों के लिए एमपी ऑनलाइन पर 15 जनवरी से लाइव पोर्टल चालू किया गया हैं, जिस पर किसानों से मिलने वाले आवेदन ऑनलाइन अपडेट किए जा रहे हैं।
किसानों को तीन रंग के मिलेंगे फॉर्म

किसानों को तीन श्रेणियों में रखा गया हैं, किसान जिस श्रेणी में आएगा उसे उस रंग का फॉर्म भरना होगा। ग्राम पंचायत भवन व वार्ड ऑफिस पर 15 जनवरी से कर्जदार किसानों की अलग-अलग सूची चस्पा की जा रही हैं। उपसंचालक कृषि एसएस राजपूत ने बताया कि जिन किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें सफेद सूची में रखा गया हैं। ऐसे किसानों से आधार कार्ड का नंबर लिया जा रहा हैं। आधार नंबर खातों से लिंक होते ही ये किसान हरी सूची में आ जाएंगे। हरी सूची में उन किसानों के नाम होंगे, जिनके आधार खाते से लिंक हैं। इसके साथ ही गुलाबी सूची में वे किसान होंगे जिनका नाम इन दोनों सूची में गलत लिखा है या फिर नाम है ही नहीं।
फॉर्म यहां जमा कराएं

जिस ग्राम पंचायत में किसान निवास करता हैं उसी ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व नोडल अधिकारी के पास फार्म जमा कर सकते हैं। निगम सीमा में आने वाले किसान वार्ड ऑफिस में फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सम्मान प्रमाण पत्र भी मिलेगा
शासन से राशि पहुंचने के बाद बैंक किसान को ऋण मुक्ति का प्रमाण पत्र देगा। बैंक में शासन की ओर से राशि पहुंचने के बाद बैंक बकाया काटकर बाकी का पैसा किसान के खाते में पहुंचाएगा। एक अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2018 के बीच कर्ज लेने वाले सभी किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 12 दिसंबर 2018 तक जो किसान आंशिक या कर्ज का पूर्ण भुगतान कर चुके हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।
योजना एक नजर में
– ऋण पुस्तिका के प्रथम पेज की फोटो कॉपी खातेदार को आवेदन में लगानी होगी।
– किसान अपना आवेदन 15 जनवरी से 5 फरवरी तक कर सकेंगे। इस बीच किसान खाते से आधार भी लिंक करवा सकेंगे।
-किसानों के आवेदन 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच ऑनलाइन फीड किए जाएंगे।
– फॉर्म ऑनलाइन जमा होने का मैसेज किसान के मोबाइल पर आएगा।
– बैंक फॉर्मों का सत्यापन 10 फरवरी से 15 फरवरी तक करेंगे।
– कृषि कल्याण बोर्ड से कर्ज राशि की मांग 20 फरवरी को की जाएगी।
– कर्ज की राशि 21 फरवरी को मिलेगी।
– किसानों के खातों में 22 फरवरी को राशि आवंटित की जाएगी।
जिन किसानों के ऋण खाते आधार से लिंक नहीं हैं उन किसानों के आधार नंबर लिए जा रहे हैं। सभी किसानों के खाते आधार से लिंक होने के बाद ही सभी को एक साथ पैसा दिया जाएगा। खाते को आधार से लिंक करने का काम भी साथ में ही चल रहा हैं। जिन किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं उन्हें सफेद सूची में रखा गया हैं। ऐसे किसानों के आधार नंबर लेकर उनके खातों को आधार से लिंक किया जा रहा हैं। किसानों के खाते आधार से लिंक होते ही ये ग्रीन सूची में आ जाएंगे।
एसएस राजपूत
उपसंचालक कृषि देवास।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो