scriptसंगीतमय आरती में उमड़े श्रद्धालु | ganesh festival | Patrika News

संगीतमय आरती में उमड़े श्रद्धालु

locationदेवासPublished: Sep 17, 2018 01:20:08 am

शहर व अंचल में गणेशोत्सव की धूम

dewas

संगीतमय आरती में उमड़े श्रद्धालु

देवास. संस्था वंदे मातरम द्वारा शहीद भगतसिंह चौराहा गजरा गियर्स पर दस दिवसीय गणोशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन गौरी पुत्र गणेश की ढोल-ताशे के साथ संगीतमय आरती की जी रही है, जिससे श्रद्धालु खींचे चले आ रहे हैं।
संस्था संयोजक लोकेश विजयवर्गीय ने बताया कि शनिवार को मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बलजीतसिंह सलूजा द्वारा महाआरती की गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की व महाप्रसादी का लाभ लिया। इस अवसर पर संस्थापक सुनील योगी, अध्यक्ष मनोज राय, संयोजक परवेज शेख सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे। संस्था द्वारा प्रतिदिन आरती शाम 8 .30 बजे की जाती है। संस्था ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
श्रम कल्याण केन्द्र : सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति बीएनपी द्वारा श्रम कल्याण केन्द्र पर गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। समिति के उप महासचिव विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि समिति का यह 46 वां वर्ष है। समिति द्वारा एक आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। समिति द्वारा प्रतिदिन पूजन अर्चन भजन आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाप्रबंधक राजेश बंसल एवं मोना बंसल ने पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश की आरती की। आरती में समिति अध्यक्ष एस महापात्र, प्रदीप सांगते, दिलीप वर्मा, वैभव पेखले, अंबाराम जाट, महेश चौहान, दिनेश वर्मा, कमलसिंह चौहान, पर्वतसिंह अंगोरिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
कर्मचारियों के लिए की गणेश स्थापना
आनंद ऋषि नगर में बाहर से आए कंपनियों के कर्मचारियों के लिए भगवान गणेश जी के पूजन की व्यवस्था रखी है। दरअसल ये कर्मचारी अन्य राज्यों से हैं और अकेले रहते हैं, तो अपनी व्यस्तताओं के चलते भगवान गणेश की स्थापना नहीं कर पाते हैं।
ये सभी एक निजी कंपनी के पेंटशॉप में काम करते हैं। कॉलोनी की राखी गोयल ने बताया कि यह दूसरा वर्ष है। वे आरती के पहले भगवान का शृंगार करके तैयार रखती है। सभी कर्मचारियों के आने के बाद मिलकर आरती करते हैं। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को लगता है कि वे परिवार के साथ ही त्योहार मना रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो