scriptVIDEO उफ…. गर्मी कर रही हलाकान निकलना हो रहा है मुश्किल | garmi dewas | Patrika News

VIDEO उफ…. गर्मी कर रही हलाकान निकलना हो रहा है मुश्किल

locationदेवासPublished: Apr 30, 2019 06:27:16 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

कम नहीं हो रही गर्मी, बढ़ता जा रहा तापमान

dewas

dewas

देवास. गर्मी का सितम कम नहीं हो पा रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना है। सोमवार को जहां ४३ डिग्री तापमान रहा वहीं मंगलवार को भी यही तापमान दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए हैं और दिन में १२ से ४ के बीच घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़कें सुनसान हो रही है। घरों में रखे कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
dewas
patrika IMAGE CREDIT: patrika
शाम होने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिलती है

शाम होने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिलती है लेकिन उमस के चलते भी परेशानी बढ़ रही है। बाजार में ठंडाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। गन्ने के रस सहित आईस्क्रीम, कोल्ड्रिं्क्स, नींबू शिकंजी, केरी का पना आदि की मांग बढ़ रही है। गर्मी के कारण सेहत भी नासाज हो रही है और जिला अस्पताल सहित निजी नर्सिंग होम व क्लिनिक पर मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकांश लोगों को लू लगने की शिकायत है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए जितना संभव हो उतना अधिक से अधिक पानी पीएं। तरल पदार्थों का सेवन करें। सिर, कान व मुंह को ढंककर ही गर्मी में बाहर निकलें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो